Mika Singh Health Update: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों विदेश में है। सिंगर की तबीयत खराब है और इस वजह से वो विदेश में ही फंस गए है।
मीका सिंह बीते कुछ टाइम से बीमार है। सिंगर ने इसकी जानकारी खुद दी है और बताया है कि वो किस बीमार से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 की लैंडिंग पर बॉलीवुड सितारों ने इस तरह दिया रिएक्शन, शाहरुख खान ने लिखी दिल छूने वाली बात
Mika Singh ने दिया हेल्थ अपड़ेट
हाल ही में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने अपनी तबीयत के बारे में अपड़ेट दिया है। सिंगर ने बताया कि ‘ऐसा पहली बार हुआ है कि मेरे 24 साल के करियर में मैंने अपने शोज को पोस्टपोन किया है। सिंगर ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है।
मैंने अपने शोज को पोस्टपोन किया- मीका सिंह
मैं अपनी सेहत को लेकर हमेशा बहुत ध्यान रखता हूं, लेकिन इस बार मैंने यूएस में एक के बाद एक शो किए हैं और मैंने बिल्कुल भी आराम नहीं किया और अपने बॉडी को रेस्ट नहीं दिया। इसका रिजल्ट ये हुआ कि मेरी तबियत खराब हो गई और इसलिए मैंने अपने शोज को भी पोस्टपोन कर दिया है।
सिंगर के गले में हुआ इंफेक्शन
बता दें कि मीका सिंह के गले में इंफेक्शन हुआ है और इस वजह से वो अपना परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। तबीयत नासाज होने की वजह से सिंगर को बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। दरअसल, मीका सिंह ने अपने शोज के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वो अब शोज नहीं कर पा रहे और इसलिए मीका सिंह ने जिन लोगों से रुपये लिए थे, उन्हें वापस लौटा दिए हैं।
कुछ लोगों ने बहुत साथ दिया- मीका सिंह
इसके आगे सिंगर ने बताया कि कुछ लोगों ने उनका बेहद सपोर्ट किया है और उन्हें सीडी, लिप सिंक से गाने का परमिशन भी दी। मीका सिंह ने कहा कि तबीयत खराब के चलते वो वहीं पर फंस गए हैं। वहीं, सिंगर की तबीयत की खबर सुनकर मीका के फैंस भी सदमे में आ गए हैं। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
वर्ल्ड टूर पर हैं मीका सिंह
बता दें कि मीका सिंह बॉलीवुड के मशहूर सिंगर है और इन दिनों वो वर्ल्ड टूर पर है। इसके साथ ही अलग-अलग देशों में मीका के कई कॉन्सर्ट भी होने वाले थे। वहीं, सिंगर की तबीयत नासाज होने की वजह से डॉक्टर ने मीका सिंह को सफर करने के लिए मना किया है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि सिंगर जल्द ठीक होने वापस इंडिया लौट आए।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
9 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines