हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss OTT3: मिड वीक के लिए 7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, जानें किसने-किससे दिखाई HATE?

Mid Week Nomination Bigg Boss OTT3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से चंद्रिका दीक्षित का सफर खत्म हो चुका है। इसी के साथ मिड वीक एलिमिनेशन के दौरान नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आ गई है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है?

विज्ञापन
Mid Week Nomination In Bigg Boss OTT 3

Mid Week Nomination Bigg Boss OTT3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इस बार वीकेंड का वार काफी खास रहा। जहां घर में विशाल पांडे के पेरेंट्स अपने बेटे को सपोर्ट करने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित का सफर शो से खत्म हो गया। हालांकि चंद्रिका के बेघर होते ही  घर में पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री भी हो गई है। यूट्यूबर अदनान शेख बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन गए हैं। खैर इन सब के बीच बिग बॉस ने मिड वीक इविक्शन की प्रक्रिया रखी जिसमें घर से बेघर होने के लिए कुल 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में लवकेश कटारिया, कृतिका मलिक, सना सुल्तान, सना मकबूल, अरमान मलिक, साईं केतन राव और नैजी के नाम हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि चंद्रिका दीक्षित के बाद अगला नंबर इनमें से किसका होगा?

किसने किसको किया है नॉमिनेट?

चौथे हफ्ते के मिड वीक एलिमिनेशन टास्क के दौरान 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। जहां लवकेश कटारिया ने सना सुल्तान और रणवीर शौरी को नॉमिनेट किया है तो वहीं सना मकबूल ने साईं केतन राव और सना सुल्तान को नॉमिनेट किया है। साईं केतन राव, सना सुल्तान, रणवीर शौरी और दीपक चौरसिया ने लवकेश कटारिया और सना मकबूल को नॉमिनेट किया है। विशाल पांडे ने कृतिका मलिक और साईं केतन राव को, अरमान मलिक ने नैजी और सना मकबूल को नॉमिनेट किया है। शिवानी कुमारी ने नैजी और साईं केतन राव को नॉमिनेट किया है, जबकि नैजी ने कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी को नॉमिनेट किया है। इसके अलावा कृतिका मलिक ने सना मकबूल और विशाल पांडे को नॉमिनेट किया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: एक या दो नहीं… इन 6 कंटेस्टेंट पर टिका पूरा शो, बाकी सब पानी कम चाय!

विज्ञापन

चंद्रिका दीक्षित से पहले नॉमिनेट

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ने तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं। अब तक घर से पांच लोग नॉमिनेट हो चुके हैं। जहां पहले ही हफ्ते में नीरज गोयत और पायल मलिक घर से बेघर हुए थे। वहीं दूसरे हफ्ते में पौलोमी दास और मुनीषा खटवानी नॉमिनेट हुए थे। तीसरे हफ्ते में मिड वीक एलिमिनेशन नहीं हुआ था लेकिन वीकेंड के वार में  ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित घर से बेघर हो गई हैं। उन्हें नॉमिनेटेड विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, सना मकबूल, शिवानी कुमारी और अरमान मलिक में से सबसे कम जनता के वोट्स मिले थे।

नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई

आपको बता दें कि बीती रात वीकेंड के वार में अनिल कपूर ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस कराया है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि यूट्यूबर अदनान शेख हैं, जो घर में लवकेश कटारिया के दुश्मन बनकर एंट्री ले रहे हैं। शो में आने के साथ ही उन्होंने बता दिया था कि उनका मेन टारगेट लवकेश होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस हाउस में वो क्या कमाल दिखा पाते हैं?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola