Micky Makeover In Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 अगले महीने अगस्त से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो को लेकर आए दिन अपडेट आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के नाम से लेकर होस्ट और थीम तक काफी कुछ सामने आ चुका है। पिछले काफी वक्त से खबर आ रही हैं कि इस बार बिग बॉस 19 में सिर्फ और सिर्फ एक्टर्स की एंट्री होगी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या कंटेंट क्रिएटर को न्योता नहीं दिया जाएगा लेकिन मिकी मेकओवर के नाम से फेमस इन्फ्लुएंसर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जो अब वायरल हो रहा है।
मिकी मेकओवर बिग बॉस 19 में आ सकते हैं नजर
मिकी मेकओवर के नाम से फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिकी मेकओवर ने भले ही अभी तक बिग बॉस 19 में आने की पुष्टि नहीं की हो लेकिन माना जा रहा है कि वह इस शो के कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं। इसका अंदाजा उनके लेटेस्ट वायरल इंटरव्यू से लगाया जा सकता है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि टीआरपी तो सबसे ज्यादा कंटेंट क्रिएटरों से आती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ऑफर को पॉपुलर एक्टर ने मारी लात, बोला- करोड़ों देंगे तब भी नहीं जाऊंगा
कंटेंट क्रिएटर की नो एंट्री पर दिया रिएक्शन
दरअसल, बिग बॉस ताजा खबर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मिकी मेकओवर इंटरव्यू देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि इस बार शो में यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर को नहीं लिया जाएगा? इस पर मिकी कहते हैं, ‘देखो ये सब कहने की बातें होती हैं। जहां से सबसे ज्यादा टीआरपी मिलेगी, आप लोग वही चीज नहीं लोगे तो मुझे नहीं लगता कि फिर कोई फायदा है।’
वीडियो में मिकी मेकओवर आगे कहते हैं, ‘जैसा कि देखा जा रहा है असल में टीआरपी कंटेंट क्रिएटर से आ रही है। मुझे नहीं लगता है कि बिग बॉस ऐसा कुछ चाहेगा कि शो की टीआरपी दोबारा डाउन जाए क्योंकि सेलेब्स को बोल दिया जाता है कि सेलेब्स को काम नहीं मिल रहा है।’
यूजर्स भी दे रहे प्रतिक्रिया
उधर, मिकी मेकओवर के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सच बोल रहा है भाई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या कोई इस बात के लिए तैयार है।’ गौरतलब है कि बिग बॉस 19 अगस्त के मिड वीक से शुरू हो सकता है। इस बार की थीम रिबाइंड होने वाली है।
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
2 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
3 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
5 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
6 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
8 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
10 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
22 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines