टीवी के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस को लेकर हमेशा ही कुछ ना कुछ सुनने को मिलता रहता है। शो के हर सीजन का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच शो का 19वां सीजन आने वाला है और फैंस इस सीजन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। अब शो को अप्रोच किए गए रूमर्ड कंटेस्टेंट ने शो में एंट्री पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
मिकी मेकओवर ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शो को अप्रोच किए गए रूमर्ड कंटेस्टेंट मिकी मेकओवर ने शो में अपनी एंट्री पर चुप्पी तोड़ी है। वीडियो में मिकी कह रहे हैं कि बिग बॉस को लेकर बहुत सारे सवाल हैं और मुझे लगता है कि टाइम आने पर सबको पता लग जाएगा।
डेटिंग पर भी दिया जवाब
वीडियो में मिकी ने आगे कहा कि कुछ चीजें सीक्रेट रहे, तो ज्यादा अच्छा है। इसके बाद मिकी से डेटिंग पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि टाइम आने पर सबकुछ पता लग जाता है। वीडियो में मिकी किसी के साथ नजर आ रहे हैं और इसके बाद दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। वहीं, अब इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये दोनों भाई-बहन लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि पता नहीं शो में कौन-कौन आने वाला है? तीसरे यूजर ने कहा कि इस बार तो कितने लोगों को अप्रोच किया जा चुका है। एक ने कहा कि अब पता नहीं और किसे अप्रोच करेंगे? एक ने कहा कि इंतजार हो रहा है बहुत बेसब्री से। एक ने कहा कि अब वेट करना मुश्किल हो रहा। गौरतलब है कि सलमान खान के शो बिग बॉस का 19वां सीजन आने वाला है। फैंस शो के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक शो को लिए कई लोगों को अप्रोच किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- Randeep Hooda ने खरीदा इतने करोड़ का फ्लैट, कहां और कितने एरिया में फैला हुआ एक्टर के सपनों का अशियाना?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines