'नाम से ही ट्रॉफी मिलनी है, तो…', Shehnaaz Gill के भाई Shehbaaz badesha पर भड़के Micky Makeover

Bigg Boss 19, Micky Makeover: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। जल्द ही शो शुरू हो जाएगा। शो को लेकर नए-नए अपडेट्स भी आ रहे हैं।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19. image credit- instagram

विज्ञापन

Bigg Boss 19, Micky Makeover: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर नए-नए अपडेट्स भी आते जा रहे हैं। इस बीच अब मिकी मेकओवर का शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा पर गुस्सा फूट पड़ा है। आइए जानते हैं कि आखिर मिकी मेकओवर का क्या कहना है?

मिकी का वीडियो आया सामने

बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मिकी का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में मिकी को कहते सुना जा सकता है कि बिग बॉस का टिकट अब टैलेंट से मिलता है या फिर बहन का नाम चिपका कर सीधा अंदर घुस जाओ। मैं शहनाज गिल का फैन हूं और उनकी जर्नी की रिस्पेक्ट करता हूं।

विज्ञापन

शहनाज के भाई की सीधा बिग बॉस में एंट्री?

मिकी ने कहा कि शहनाज के भाई की सीधा बिग बॉस में एंट्री और वो भी कनेक्शन पर, इससे बड़ा मजाक और कुछ भी नहीं है। बाकी कंटेस्टेंट्स सालभर मेहनत करके, अपनी जिंदगी लगा देते हैं और तुम वीआई पास लेकर सीधा एंट्री कर जाओ। ये सही नहीं है और माहिरा शर्मा जिसके साथ शहनाज गिल की शुरू से ही अनबन रही है, अब वो शहबाज के सपोर्ट में खड़ी है। ये दोस्ती है या पीआर स्टंट?

क्या बोले मिकी?

मिकी ने आगे कहा कि अगर नाम से ही ट्रॉफी भी मिलनी है, जीत भी उनको ही मिलनी है, तो ऐसा करो कि ट्रॉफी पैक कराओ और सीधा शहनाज गिल के घऱ भिजवा दो। मिकी ने अपने इस वीडियो में शहबाज पर तंज कसा है। दरअसल, सुनने में आ रहा है कि शहनाज गिल के भाई शहबाज भी बिग बॉस 19 में एंट्री कर सकते हैं। मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच वोटिंग हो रही थी, जिसमें मृदुल आगे चल रहे थे। हालांकि, अभी कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ