हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BO Collection: Bhooth Bangla ने 200 करोड़ किए पार, 7वें दिन भी नहीं थमी Michael की रफ्तार

Box Office Collection: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने 200 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है.

विज्ञापन

Box Office Collection: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और भारत में इसकी रफ्तार थमती नहीं दिख रही है. इंग्लिश में रिलीज होने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितनी कमाई कर ली है?

‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने 7वें दिन 2.50 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 2,132 रहे. 7 दिनों में फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. भारत में 7 दिनों में फिल्म ने 26.05 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 31.19 करोड़ है.

यह भी पढ़ें: Mystery Thriller: 27 मौतों का खौफनाक राज छिपा बैठी है ये सीरीज, हर एपिसोड में तगड़ा सस्पेंस

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं और फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 14वें दिन अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर 3.98 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 144,768 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 204.28 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने अपनी कमाई से मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर आते ही छाई 2 घंटे 17 मिनट की ये फ्लॉप फिल्म, IMDb रेटिंग ने मचाया बवाल

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने फैंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया. वहीं ‘माइकल’ में माइकल जैक्सन के किरदार को उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है. जाफर जैक्सन की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है और उन्होंने अपने डेब्यू से ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola