हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Michael का भारत में बजा डंका! छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

Michael Box Office Collection Day 6: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ बनाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. चलिए आपको भी बताते हैं अब तक फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन
'माइकल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Michael Box Office Collection Day 6: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भारत के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म अभी भी छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. भारत में लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं, ये ही वजह है कि फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. छठे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की. चलिए आपको भी बताते हैं ‘माइकल’ फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

‘माइकल’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार छठे दिन भी ‘माइकल’ ने करोड़ों में कमाई की. छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 2,722 रहे. हालांकि 5वें दिन से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी है.

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla का जलवा बरकरार, जल्द 200 करोड़ में शामिल होगी फिल्म, 13वें दिन की कमाई कितनी?

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘माइकल’ ने भारत में अब तक 23.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 6 दिनों में फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 28.07 करोड़ रहा. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. भारत में करोड़ों की कमाई करने के बाद अब ये फिल्म इस साल की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जो इंग्लिश में रिलीज हुई और इस फिल्म ने करोड़ों में कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ बिजनेस वुमेन बनी गोविंदा की हीरोइन, आज भी हसीना की खूबसूरती के दीवाने हैं लोग

विज्ञापन

माइकल जैक्सन का रोल किसने निभाया?

माइकल जैक्सन की ‘माइकल’ की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है. सोशल मीडिया पर हर कोई ‘किंग ऑफ पॉप’ की बायोपिक की तारीफों के पुल बांध रहा है. फिल्म में माइकल जैक्सन के किरदार में उनके भतीजे जाफर जैक्सन ही नजर आए हैं. वहीं खास बात ये है कि ये फिल्म जाफर जैक्सन की डेब्यू फिल्म है. जाफर ने अपने अंकल माइकल जैक्सन का किरदार स्क्रीन पर बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाया है. साथ ही माइकल जैक्सन के यंग किरदार को जुलियानो वाल्डी ने निभाया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola