हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3255 करोड़ी फिल्म के एक्टर को मिला बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड, इस ओटीटी पर है अवेलेबल

Best Actor Oscars Award 2026: 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान हो चुका है. इस बार बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड 3255 करोड़ी फिल्म के एक्टर को मिला है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है और कौन एक्टर है?

विज्ञापन
Michael B. Jordan. image credit- Social Media

Best Actor Oscars Award 2026: फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स का ऐलान हो चुका है. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा दिखाया. ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) को मिला है. आइए जानते हैं कि किस फिल्म के लिए माइकल बी. जॉर्डन को ये अवॉर्ड मिला है और उस फिल्म को किस ओटीटी पर देख सकते हैं.

3255 करोड़ी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

अमेरिकी एक्टर माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) को पॉपुलर फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड 2026 मिला है. ऑस्कर 2026 में इस बार बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के लिए ‘टिमोथी चालमेट- मार्टी सुप्रीम’, ‘लियोनार्डो डिकैप्रियो- वन बैटल आफ्टर अनदर’, ‘ईथन हॉक- ब्लू मून’ और ‘वैगनर मौरा- द सीक्रेट एजेंट’ को नॉमिनेशन मिला था.

फिल्म ‘सिनर्स’ का कलेक्शन

फिल्म ‘सिनर्स’ की बात करें तो ये साल 2025 की ब्लॉकबस्टर हॉरर-थ्रिलर फिल्म थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था. माइकल बी. जॉर्डन की फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में 48 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म ने दुनियाभर में करोड़ों डॉलर का कलेक्शन किया था और बड़ी सफलता हासिल की थी.

विज्ञापन

फिल्म का टोटल कलेक्शन

इसके अलावा अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 368 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3,255 करोड़ रुपये की कुल कमाई थी. माइकल बी. जॉर्डन अभिनीत इस फिल्म ने घरेलू (नॉर्थ अमेरिका) बॉक्स ऑफिस पर 280 मिलियन डॉलर और विदेशी बाजारों में 88 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था.

किस ओटीटी पर देखें फिल्म?

वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 90-100 मिलियन डॉलर था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमाल की कमाई थी. अब अगर आप भी ये फिल्म देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को आप घर बैठे यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. प्राइम वीडियो पर अगर आप ये फिल्म देखते हैं, तो आपको रेंट पर देखनी होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Oscars 2026 Prize Money: ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स को मिलती है कितनी प्राइज मनी? जानिए क्या-क्या मिलेंगे फायदे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola