Mia Khalifa: फेमस पोर्न स्टार मिया खलीफा अक्सर किसी ना किसी कारण से सुर्खियां का हिस्सा बनी ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी मिया खूब एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। साथ ही फैंस को भी लेटेस्ट अपडेट देती रहती हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर मिया का एक पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट को लेकर मिया को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
मिया ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सितंबर महीने में मिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बिकनी में फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट को कराते हुए मिया के साथ हादसा हुआ और वो सिर के बल गिरीं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इस पोस्ट की बात करें तो इसमें मिया ने पांच फोटो शेयर की हैं।
सिर के बल गिरी मिया
पहले फोटो में मिया झूले के पास खड़ी होकर पोज दे रही हैं। दूसरे फोटो में मिया झूले पर बैठकर बेहद हॉट अंदाज में पोज दे रही हैं। तीसरी तस्वीर में मिया झूले पर गिरी हुई-सी नजर आ रही हैं और झूले को पकड़े हुए हैं। चौथे फोटो में मिया झूले से गिरती नजर आ रही है और आखिरी यानी पांचवी फोटो में मिया सिर के बल जमीन पर गिरती दिख रही हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि जिस तरह से मिया के साथ ये हादसा हुआ है, उससे उन्हें गंभीर चोट लगी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है और मिया एकदम ठीक हैं। हालांकि, ये कहा नहीं जा सकता कि मिया के साथ ये हादसा हुआ है या फिर ये शूट का ही हिस्सा है। इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या ही करती रहती है, पता नहीं?
अक्सर सुर्खियों में रहती हैं मिया
दूसरे यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि कुछ लोग होते ही गिरने के लिए। तीसरे यूजर ने कहा कि बुरे काम का अंजाम भी बुरा होता है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि इस तरह के कपड़े ही क्यों पहनती है। एक और ने लिखा कि स्टाइल बदलो। इस तरह यूजर्स कमेंट्स के जरिए इस पोस्ट पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि मिया अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा होना कोई बड़ी बात नहीं है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Arfeen ने खोली पोल, इंटरव्यू में रिवील किया विनर कौन?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines