मनोरंजन जगत से कई बार ऐसी खबरें सुनने को आती हैं, जो बेहद हैरान और परेशान करती हैं। इस वक्त एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। रेनोसा में टेक्सास सीमा के पास पांच बैंड मेंबर्स की डेड बॉडी मिली है, जिन्हें पांच दिन पहले किडनैप किया गया है। ये मामला बहुत हैरान कर रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा केस?
मैक्सिकन रीजनल म्यूजिकल बैंड
दरअसल, बीते कुछ दिनों से मैक्सिकन रीजनल म्यूजिकल बैंड के पांच सदस्य गायब थे। अब इन सभी के शव रेनोसा में टेक्सास सीमा के उत्तरी शहर में मिले हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी शेयर की है। पुलिस का कहना है कि संडे से ग्रुपो फुगिटिवो बैंड के ये सदस्य गायब थे और अब इनके शव मिलने से सब हैरान हैं। बता दें कि ये लोग शहर की पार्टियों में परफॉर्म करते थे।
क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले की बात करें तो तामाउलिपास राज्य के अधिकारियों ने बताया है कि पांच दिन पहले ग्रुपो फुगिटिवो बैंड के ये सदस्य एक पार्टी में परफॉर्म करने के लिए जा रहे थे, लेकिन लोकेशन पर जाने से पहले ही रात को 10 बजे इनका अपहरण हो गया। इस दौरान ये लोग एसयूवी में सफर कर रहे थे और अब इन सबकी बॉडी रेनोसा के बाहरी इलाके में मिली है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए कहा है कि इस मामले में नौ संदिग्ध लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। इन सभी की बात करें तो ये लोग गल्फ कार्टेल के एक गुट का हिस्सा माने जाते हैं। हालांकि, इन लोगों के मर्डर की वजह अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा ये भी सुनने में आया था कि इन सबकी डेड बॉडी को जला दिया गया है, लेकिन पुलिस ने इस तरह की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। वहीं, मामले की आगे की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें- ‘मैं माफी मांग लूंगा, अगर…’, कन्नड़ भाषा विवाद पर अब क्या बोले Kamal Haasan? कर्नाटक में Thug Life पर बैन
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
51 mins agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
3 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
6 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
6 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
23 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines