Metro In Dino Vs Jurassic World Rebirth BO Collection: हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ और अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों की रिलीज को सिर्फ चार दिन हुए हैं और दोनों ही फिल्मों की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। मेट्रो इन दिनों ने वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई की थी लेकिन इसके बाद से कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी ओर जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करनी जारी रखी लेकिन चौथे दिन इसे तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन…
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हॉलीवुड की फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ को 4 जुलाई को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया था। इसके बाद से यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर लुभा रही है। वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन ने बता दिया कि लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि सोमवार को कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar में R Madhavan निभा रहे अजीत डोभाल का रोल? इस घटना से इंस्पायर हो सकती है फिल्म
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने शनिवार को 13.5 करोड़ और रविवार को 16.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके बाद टोटल कलेक्शन 43.25 करोड़ रुपये हो गया है।
मेट्रो इन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म मेट्रो इन दिनों भी 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने शनिवार को 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि रविवार को 7.25 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को कमाई में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया जिसके बाद मेट्रो इन दिनों का टोटल कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines