दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला 2025 सुर्खियों में आ गया है। इस इवेंट के शुरू होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है, ऐसे में सेलेब भी इवेंट पैलेस पर पहुंच रहे हैं। मेट गाला 2025 में होने वाली मदर यानी कियारा आडवाणी भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी डेब्यू करेंगे। आइए जानते हैं कि ये इवेंट कब और कहां होने वाला है?
कब और कहां होगा मेट गाला 2025?
हर साल की तरह इस बार भी बेहद बड़े और ग्रैंड लेवल पर इस इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। मेट गाला 2025 का आयोजन 5 मई को किया जाएगा। और इस बार ये इवेंट मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट न्यूयॉर्क सिटी में होगा। वहीं, अगर इस इवेंट की इस बार की थीम की बात करें तो इस बार मेट गाला 2025 की थीम सुपरफाइन टेलरिंग ब्लैक स्टाइल है। इस साल का इवेंट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के स्प्रिंग शो को चिह्नित करेगा। इसके अलावा ब्लैक फैशन और कल्चर की भी आगे की ओर बढ़ावा देगा।
कहां देख सकेंगे?
बता दें कि मेट गाला 2025 को वोग द्वारा मैनेज किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस बार मेट गाला 2025 के इवेंट को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें उनका यूट्यूब चैनल भी शामिल है। इवेंट का रेड कारपेट कवरेज मंगलवार 6 मई को शाम 6:00 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट में हिंदी सिनेमा के भी कई सेलेब्स अपना जलवा दिखाते हैं।
1948 में हुई थी शुरुआत
इस साल भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। जी हां, होने वाली मां कियारा आडवाणी, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इस इवेंट में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा किंग खान यानी शाहरुख खान की भी इस इवेंट में शिरकत करने की चर्चा है। बता दें कि मेट गाला की शुरुआत 1948 में सोसायटी मिडनाइट सपर के रूप में हुई थी और आज के समय में ये दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट माना जाता है।
यह भी पढ़ें- ‘अभी तो पार्टी…’, इंडिया में इंस्टा बैन पर होने पर Adnan Siddiqui का रिएक्शन
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines