पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में शानदार डेब्यू किया। इसी के साथ उन्होंने एक इतिहास रच दिया। सिंगर का रेड कार्पेट लुक सामने आया है, जिसमें वह रॉयल अवतार में राजा-महाराजा की तरह नजर आ रहे हैं। दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपने लुक से महाराजा भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही अपनी संस्कृति का अमेरिकन प्रेस के सामने प्रदर्शन किया है। यही नहीं सिंगर पहले ऐसे इंडियन स्टार बन गए हैं, जिन्होंने पगड़ी पहनकर मेट गाला में डेब्यू किया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर सामने आते ही चर्चा का विषय बन चुका है।
रॉयल लुक में दिखे पंजाबी सिंगर
न्यूयॉर्क शहर के ‘मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ में दिलजीत दोसांझ ने महाराजा भूपिंदर सिंह के अवतार की झलक अमेरिकन प्रेस को दिखाई। सिंगर के इस लुक को फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग के क्रिएट किया है। दिलजीत ने ऑल व्हाइट लुक कैरी किया है, जिसमें उन्होंने व्हाइट शेरवानी के साथ पगड़ी पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को फ्लोर लेंथ कैप के साथ हाइलाइट किया है जिसमें गुरुमुखी लिखी हुई है।
यह भी पढ़ें: उसे तब पछतावा होगा..’ Babil Khan के वीडियो पर विंदू दारा सिंह का आया रिएक्शन
पंजाबी संस्कृति को किया रिप्रेजेंट
दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला के भव्य कार्पेट पर अपनी पंजाबी संस्कृति को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर रिप्रेजेंट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके महाराज लुक को अभिलाषा देवनानी ने स्टाइल किया है। इस लुक के साथ पंजाबी पॉप आइकन ने मैचिंग हैडपीस को अपनी पगड़ी में लगाया है, जबकि मल्टीपल नेकपीस पहना हुआ है। इसके अलावा दिलजीत ने एक तलवार भी पकड़ी हुई है। उनके इस रॉयल लुक ने अमेरिकन प्रेस से फुल लाइमलाइट खींची है।
फैशन के मास्टर हैं दिलजीत दोसांझ
जाहिर है कि पहली बार मेट गाला 2025 में पगड़ी और रॉयल लुक को दिखाकर दिलजीत दोसांझ ने साबित कर दिया है कि वह पंजाबी आइकन के अलावा फैशन के भी मास्टर हैं। अपने मेट गाला लुक से उन्होंने इतिहास रच दिया है। उनका ये लुक भारत की हिस्ट्री ट्रिब्यूट है, जिसकी तारीफ फैंस करते नहीं थक रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines