Met Gala 2024: इन दिनों हर ओर दुनिया के पॉपुलर और सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) की चर्चा हो रही है। अब भई दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट है, तो इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तमाम सितारे अपना जलवा दिखाने से पीछे नहीं रहते। जी हां, मेट गाला 2024 में सभी अपना जलवा दिखा रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि फैंस उम्मीद जता रहे थे कि उनके चाहने वाले सितारे इवेंट में कुछ नया दिखाएंगे, लेकिन किसी ना किसी वजह से वो नहीं आ पाए। इस लिस्ट में देसी गर्ल से लेकर रिहाना तक का नाम शामिल है।
कौन-कौन नहीं पहुंचा Met Gala 2024 में?
- Priyanka Chopra and Nick Jonas
- Rihanna
- Justin Bieber and Hailey Bieber
- Deepika Padukone
- Lady Gaga
क्यों शामिल नहीं हुए स्टार्स?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल मेट गाला में अपना जलवा दिखाया था। फैंस को उम्मीद थी कि इस बार भी एक्ट्रेस इस इवेंट में अपना जलवा दिखाएंगी, लेकिन ना तो प्रियंका और ना ही उनके पति इस इवेंट में पहुंचे। बता दें कि जब एक्ट्रेस से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो अपनी फिल्मों के बिजी शेड्यूल की वजह से इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाई।
रिहाना
फेमस इंटरनेशनल सिंगर रिहाना के भी इस इवेंट का हिस्सा बनने की उम्मीद थी, लेकिन कथित तौर पर सामने आया है कि क्वीन रीरी को फ्लू हो गया है और इसकी वजह से सिंगर इवेंट में नहीं आ सकी। रीरी के फैंस उनके इवेंट में ना आने से निराश हुए। फैंस कयास लगा रहे थे कि इस बार तो रीरी कुछ नया कमाल करेगी ही, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
जस्टिन बीबर और हैली बीबर
जस्टिन के भी इस इवेंट में ना पहुंचने की वजह उनकी खराब हेल्थ बताई गई है। कथित तौर पर सामने आया कि बीबर की फैमिली उनकी हेल्थ को लेकर बेहद चिंतित हैं। सूत्रों की मानें तो जानकारी आई कि हाल ही में जस्टिन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और वो इस समय नॉर्मल महसूस नहीं कर रहे हैं। जस्टिन के लिए हैली बेहद मेहनत कर रही हैं और उनका ध्यान रख रही हैं। बता दें कि कपल को इस इवेंट में लास्ट टाइम साल 2021 में देखा गया था।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के भी इस इवेंट में शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्रेंसी एंजॉय कर रही हैं। कथित तौर पर सामने आया कि इसकी वजह से एक्ट्रेस इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनी है। हालांकि असल वजह के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि दीपिका ने कुछ ही दिन पहले अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंस की है। एक्ट्रेस के लिए फैंस बेहद खुश हैं।
लेडी गागा
लेडी गागा भी मेट गाला 2024 का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि गागा के मेट गाला इवेंट में शामिल ना होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इन सबके अलावा भी कई स्टार इस इवेंट में नहीं पहुंचे हैं। इस लिस्ट में कई अन्य सितारों के भी नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Shekhar Suman की राजनीति में वापसी, BJP में शामिल हुए एक्टर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines