Urfi Javed, Met Gala 2024: दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला 2024 सुर्खियों में छाया हुआ है। इस इवेंट में स्टार्स अपने फैशन से सुर्खियों बटोरते हैं, लेकिन इस बार के इवेंट में तो कुछ अलग ही देखने के मिल रहा है। मेट गाला 2024 में स्टार्स ने उर्फी जावेद के लुक्स को चुराया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अब भई फैशन के मामले में उर्फी जावेद कहां पीछे रहती हैं, तो लोग उनको फॉलो करें ये भी एक दिन होना ही था।
उर्फी के फैशन का मेट गाला पर जलवा
दरअसल, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है कि कि मेट गाला के रेड कार्पेट पर उर्फी के फैशन का चुराया गया है। मेट गाला 2024 में इंडियन एंटरप्रेन्योर मोना पटेल की मैकेनिकल बटरफ्लाई ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा, जैसे ही इस पर इंडियन यूजर्स की नजर पड़ी तो लोगों ने कहा कि अरे ये तो उर्फी से इंस्पॉयर है। जी हां, मेट गाला के शुरू होने के एक हफ्ते पहले ही फैशन दीवा उर्फी जावेद ने मैकेनिकल बटरफ्लाई ड्रेस पहनकर लोगों का ध्यान खींचा था।
यूजर्स बोले- उर्फी ये सब करके छोड़ गई
उर्फी के इस ड्रेस की लोगों ने खूब तारीफ की थी और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा भी हुई। अब मोना पटेल का लुक देखकर लोगों का यही कहना है कि सब उर्फी को कॉपी कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि उर्फी का डिजाइन चोरी कर लिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि उर्फी ये पहले ही कर चुकी है। तीसरे यूजर ने लिखा कि उर्फी ये सब करके छोड़ चुकी है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस ड्रेस को देखकर कर रहे हैं।
अमेलिया ग्रे हैमलिन ने भी पहनी उर्फी जैसी ड्रेस
इतना ही नहीं बल्कि अमेलिया ग्रे हैमलिन भी मेट गाला में शामिल हुई, लेकिन उन्होंने भी उर्फी जैसा ही लुक कैरी किया। जी हां, बीते कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद ने एक ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें पूरा ब्रह्मांड नजर आ रहा था। अब अमेलिया ग्रे हैमलिन ने भी ऐसा ही कुछ पहना है, लेकिन फर्क बस इतना है कि अमेलिया ग्रे हैमलिन के आउटफिट में गुलाब के फूल नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर इसको लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि उर्फी की कॉपी आ गई। दूसरे यूजर ने कहा कि कुछ भी हो, लेकिन उर्फी जैसा नहीं कर पाओगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि उर्फी को मेट गाला जाना चाहिए था। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra से Rihanna तक, क्यों Met Gala 2024 में नहीं आए स्टार्स?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines