Merry Christmas Salaar Animal OTT Release: बड़े पर्दे पर धमाका मचाने के बाद 3 बड़ी फिल्में ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से लेकर प्रभास (Prabhas) तक अब ओटीटी पर धमाका करने आ रहे हैं। जल्द ही इनकी सुपरहिट फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होने वाली हैं। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। अभी तो ये फिल्म रिलीज ही हुई है लेकिन अभी से फैंस इसके ओटीटी पर स्ट्रीम होने का इंतज़ार करने लगे हैं। तो चलिए देखते हैं कौन-सी फिल्म किस प्लेटफार्म पर कब स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़ें: Dil Jhoom Song Review: नहीं चली Vidyut और Nora की केमिस्ट्री, एक्टर का लुक देख छूटेगी हंसी
एनिमल
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल‘ (Animal) जिसने न सिर्फ तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को हाइप दी बल्कि बॉबी देओल (Bobby Deol) का करियर भी एक बार फिर जिंदा कर दिया वो जल्द ही ओटीटी पर आने वाली है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के खास मौके पर ये फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि मेकर्स फैंस को उसी दिन सरप्राइज देंगे।
सलार
‘सलार‘ (Salaar) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे आकड़े तोड़ दिए। ये एक्शन मूवी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई। फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच ही लिया। ऐसे में अब ये फिल्म फैंस को ओटीटी पर भी एंटरटेन करने के लिए तैयार है। 22 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म अब ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) पर आने वाली है। आज ही इसकी अनाउंसमेंट की गई है। हालांकि अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है। यानी अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है कि ‘सलार’ कब ओटीटी पर आएगी। फैंस को फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा।
मैरी क्रिसमस
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस‘ (Merry Christmas) 12 जनवरी को रिलीज हुई है। अलग-अलग भाषाओं में बनाई गई इस फिल्म को आप जल्द ही ओटीटी पर भी देख पाएंगे। इसे भी बाकी दोनों फिल्मों की तरह ‘नेटफ्लिक्स’ पर ही स्ट्रीम किया जाएगा। मगर इसकी स्ट्रीमिंग डेट अभी तक फाइनल नहीं की गई है। जब डेट तय हो जाएगी तो फैंस के लिए इसकी अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines