When Katrina Kaif met Vijay Sethupathi: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ‘मैरी क्रिसमस’ में कैटरीना के साथ साउथ के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन इवेंट में गए हुए हैं। इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) के साथ अपनी पहली मीटिंग के बारे में बताया और साथ ही ये भी बताया कि उनके साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा था।
विजय सेतुपति के साथ काम करना कैसा था?
कैटरीना ने बताया विजय से उनकी पहली मुलाकात एक कमरे में हुई थी और जब कैटरीना ने विजय की तस्वीर देखी थी तो उन्होंने देखा, उनके बाल और दाढ़ी पूरी सफेद थी। लेकिन जब कैटरीना ने उन्हें सामने से देखा तो एक्ट्रेस ने पाया कि विजय सेतुपति का रूप बिल्कुल अलग था। कैटरीना बताती हैं, मैंने उन्हें सामने से देखा तो मैंने कहा, ‘अरे वाह, यह वास्तव में बिल्कुल अलग हैं और मैं श्रीराम सर और विजय सर के साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड थी।’
ये भी पढ़ें-रजिस्टर्ड मैरिज के बाद Ira Khan करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग, डिटेल्स रिवील
कैटरीना ने फिल्म के डायरेक्टर के लिए बोले ये शब्द
विजय सेतुपति ने जैसे ही फिल्म के सीन्स के बारे में बात करनी शुरू की तो कैटरीना को ये सब बहुत दिलचस्प लगा। कैटरीना बताती हैं, वह बहुत दिलचस्प था, मैंने सोचा कि ये वो व्यक्ति हैं जो चीजों को बहुत ही अलग तरीके से प्रजेंट करते हैं और श्रीराम सर जो कुछ भी करते हैं उसपर उनका नजरिया बहुत अलग होता है । वह कहानियां इस तरह देखतें हैं, जिस तरह से वह लोगों को देखते हैं। विजय सर और श्रीराम सर के साथ काम करने की मेरी जर्नी बहुत अच्छी थी।
इवेंट में विजय सेतुपति बहुत ही सिंपल लुक में नजर आए तो वहीं कैटरीना को रेड प्रिटेंड ड्रेस में देखा गया।फिल्म के बाकी टीम की अगर बात करें तो इसमें कैटरीना कैफ के अलावा, राधिका आप्टे, विजय सेतुपति और संजय कपूर भी लीड रोल में हैं। ये साल की पहली बॉलीवुड रिलीज मानी जा रही है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines