Merry Christmas, Guntur Kaaram, Captain Miller Day 2 Box Office Collection (early estimates): इन दिनों साउथ के तीन बड़े सितारे बॉक्स ऑफिस पर भिड़ रहे हैं।
टिकट खिड़की पर ‘मैरी क्रिसमस’, ‘गुंटूर करम’ और ‘कैप्टन मिलर’ में कमाई को लेकर जबरदस्त रेस लगी हुई है। इस बीच अब इन तीनों फिल्मों की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इन्होंने कितना कलेक्शन किया है?
यह भी पढ़ें- ‘एक हादसा और…’, आखिरी ऐसा क्या हुआ जो इंडस्ट्री पर राज करने वाली मशहूर एक्ट्रेस का करियर हुआ खत्म
‘मैरी क्रिसमस’ ने किया इतना कारोबार
सबसे पहले बात कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की करते हैं। तो Sacnilk.com के शुरूआती और अनुमानित आंकड़ो के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इन आंकड़ो में कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 6.05 करोड़ रुपये हो जाएगी।
‘गुंटूर करम’ की कमाई
अब बात महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर करम’ की करते हैं। Sacnilk.com की रिपोर्ट के शुरूआती अनुमानित आंकड़ो के आधार पर इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 13.00 करोड़ रुपये है। इसी के साथ ‘गुंटूर करम’ की टोटल कमाई 54.30 करोड़ रुपये हो जाएगी।
‘कैप्टन मिलर’ का कलेक्शन
वहीं, अगर धुनष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 15.45 करोड़ रुपये हो जाएगी।
तीनों फिल्मों में कांटे की टक्कर
बता दें कि तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश हुआ है। तीनों ही बड़े सितारों की फिल्में है और इनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि इन तीनों में पहले नंबर पर महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर करम’ है। दूसरे नंबर पर धुनष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ और तीसरे नंबर पर विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ है। बता दें कि ये अभी दो दिनों के आंकड़ो के आधार पर है। टिकट खिड़की पर तीनों फिल्मों ने अपनी पकड़ बना रखी है। ऐसे में किस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी, ये तो आने वाला समय ही बताएगा?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines