Merry Christmas Day 1-Guntur Kaaram Day 1 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर महेश बाबू और विजय सेतुपति आमने-सामने हैं। दोनों सितारों की फिल्में टिकट खिड़की पर हैं और दोनों में जबरदस्त टक्कर हुई है।
एक तरफ जहां महेश बाबू की फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है, तो दूसरी तरफ विजय सेतुपति की फिल्म टिकट खिड़की पर बस खाता ही खोल पाई। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई…
यह भी पढ़ें- ‘खो गए हम कहां देखने के बाद Alia Bhatt ने…’ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कैटफाइट पर बोलीं Ananya Panday
‘गुंटूर करम’-‘मैरी क्रिसमस’ ने की इतनी कमाई?
बॉक्स ऑफिस पर महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’ ने शानदार ओपनिंग की है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 42.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये नंबर अभी अनुमानित है और इनमें बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही अगर विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इन आंकड़ो में कुछ बदलाव हो सकता है।
‘मैरी क्रिसमस’ से कहीं आगे ‘गुंटूर करम’
फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की बात करें तो इस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हैं। दोनों ने फिल्म में बेहद शानदार काम किया है, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म कुछ खास आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में अब ये गंभीर सवाल है कि क्या टिकट खिड़की पर ‘गुंटूर करम’ के रहते ‘मैरी क्रिसमस’ कमाई नहीं कर पाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर कौन करेगा ज्यादा कमाई?
वहीं, अगर ‘गुंटूर करम’ की बात करें तो इस फिल्म का शानदार ओपनिंग करना तो तय था। महेश बाबू की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फिल्म की प्री-बुकिंग देखकर ही लग रहा था कि ये जबरदस्त ओपनिंग करेगी। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ कई बड़ी सितारों ने अपना जलवा दिखाया है। ‘गुंटूर करम’ और ‘मैरी क्रिसमस’ में कमाई को लेकर जबरदस्त रेस होती नजर आने वाली है। देखने वाली बात होगी कि टिकट विंड़ों पर कौन-सी फिल्म कितनी कमाई करेगी?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines