Merry Christmas, Captain Miller, Guntur Kaaram Day 6 Box Office Collection (early estimates): साउथ की ये तीनों फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हैं। ऐसे में किस फिल्म ने कितनी कमाई की है और इन तीनों फिल्मों में अब तक कौन सबसे आगे चल रहा है। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Shahrukh से Aishwarya तक के संस्कारों की लोगों ने की तारीफ, स्टेज पर जाते ही ये काम करते हैं सितारे
किस फिल्म ने की कितनी कमाई?
इन तीनों फिल्मों में सबसे आगे महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर करम’ चल रही है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, (शुरुआती अनुमान) इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 7.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभी तक इस फिल्म की टोटल कमाई 100.95 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं, दूसरे नंबर पर धुनष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ है। इस फिल्म ने 6वें दिन 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन 38.43 करोड़ रुपये हो गया।
सबसे पीछे ‘मैरी क्रिसमस’
अब बात करते हैं विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की, तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 13.83 करोड़ रुपये हो जाएगा। बता दें कि सभी फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित है। इनमें ऑफिशियल नंबर आने पर कुछ फेरबदल हो सकता है।
तीनों फिल्मों में चल रही कमाई को लेकर रेस
टिकट खिड़की पर इन तीनों फिल्मों में कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि सबसे पीछे ‘मैरी क्रिसमस’ है, तो इस फिल्म के लिए कमाई करना बेहद मुश्किल लग रहा है और धीरे-धीरे इसकी कमाई भी गिर रही है। फिल्म ‘गुंटूर करम’ और ‘कैप्टन मिलर’ में टक्कर है। दोनों फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं। हालांकि धुनष की फिल्म को महेश बाबू की फिल्म से पछाड़ने में मुश्किल हो सकती हैं। क्योंकि इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में बहुत अंतर है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये दोनों फिल्में महेश बाबू की फिल्म को टक्कर दे सकेंगी या कुछ कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ जाएगी।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
10 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
16 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
18 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines