Bhumi Pednekar Reacts to Trolling: हाल ही में ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ फिल्म को प्रमोट करने के लिए दिल्ली पहुंचे एक्टर अर्जुन कपूर,भूमि पेडनेकर और कॉमेडियन हर्ष गुजराल को लेकर काफी खबरें आई थीं। भूमि पेडनेकर को उनकी एक हरकत की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा था जो उन्होंने स्टेज पर डांस करते हुए कॉमेडियन के साथ की थी। इसी पर ही अब भूमि और अर्जुन ने मिलकर सफाई दे दी है। भूमि ने हर्ष के साथ ही वीडियो जारी करते हुए पूरे मुद्दे पर सफाई दे दी। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
भूमि ने ट्रोलिंग के बाद दी सफाई
दरअसल वीडियो जारी करते हुए अर्जुन, भूमि और हर्ष ने उस इंसीडेंट का सच बताया है जिसमें भूमि ने हर्ष से स्टेज से नीचे जाने के लिए कहा था। इस वीडियो को जारी करते हुए भूमि ने एक बार फिर हर्ष को वैसा ही इशारा किया जैसा उन्होंने स्टेज पर किया था। जिस पर हर्ष ने कहा कि मैं नहीं मान रहा हूं आपकी बात। फिर लोग बहुत गलत समझते हैं। बस इसी के बाद ही अर्जुन कहते हैं लेकिन तू वहां कर क्या रहा था।
इसके बाद भूमि ने उस मुद्दे पर सफाई देते हुए हर्ष से पूछा कि मैंने तुझे क्या बोला था। हर्ष ने इस पर कहा कि आपने कहा था कि अर्जुन की साइड में जाकर डांस कर ले जिसके बाद हर्ष कन्फ्यूज हो गए और वो स्टेज से ही नीचे उतर गए। इसके बाद भूमि ने कहा कि इससे क्या हुआ, जिसपर अर्जुन ने कहा क्लेश। यानी भूमि ने मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि उनकी बात को पहले हर्ष ने कन्फ्यूजन में गलत समझा और उसके बाद जनता ने भी उन्हें गलत समझते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल कुछ दिन पहले ये सभी अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और हर्षवर्धन राणे एक फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे थे। तभी अचानक भूमि ने हर्ष से कहा कि वो वहां से चले जाएं और फिर अर्जुन के साथ डांस करने लगीं। इस वीडियो के बाद हर्ष के फैंस अब सोशल मीडिया पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं और भूमि पेडनेकर को उनकी इस हरकत के लिए जमकर ट्रोल किया गया।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
14 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
16 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines