हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लव सर्कल में फंसे Arjun Kapoor... Mere Husband Ki Biwi के ट्रेलर को देख क्या बोली पब्लिक?

Mere Husband Ki Biwi Public Reaction: अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Mere Husband Ki Biwi

Mere Husband Ki Biwi Public Reaction: अभिनेता अर्जुन कपूर साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन ने डेंजर लंका के रोल में खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज यानी 1 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें अर्जुन कपूर लव ट्रायंगल नहीं बल्कि लव सर्कल में फंसे नजर आए। इसको देखकर पब्लिक की क्या राय है? आइए जानते हैं…

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के ट्रेलर को देख क्या बोली पब्लिक?

फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, अगर इस फिल्म के ट्रेलर पर पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो फिल्म के ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने इस फिल्म के ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा कि हिट है बॉस, अर्जुन कपूर इज बैक। दूसरे यूजर ने लिखा कि सच में अलग ही यूनिक स्टाइल है। तीसरे यूजर ने लिखा कि हिट होगी… अर्जुन कपूर की एक्टिंग कमाल है।

यूजर्स ने क्या कहा?

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि पहली बार अर्जुन कपूर की फिल्म अच्छी लग रही है। एक और यूजर ने कमेंट किया बहुत बढिया काम, कॉमेडी अच्छी लग रही है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि ट्रेलर अच्छा है। एक अन्य ने लिखा कि अर्जुन की वजह से भूमि और रकुल का नाम और खराब होगा। एक अन्य ने लिखा कि एक और फ्लॉप आ रही है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं।

विज्ञापन

Mere Husband Ki Biwi

क्या है फिल्म की कहानी?

अर्जुन कपूर की आने वाली इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि दिल्ली का रहना वाला अंकुर चड्ढा यानी अर्जुन कपूर अपनी वाइफ प्रभलीन (भूमि पेडनेकर) से तलाक हो चुका है। इसके बाद अंकुर, अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) के साथ रिलेशनशिप में आ जाता है और जिस दिन वो अंतरा को प्रपोज करता है उसे उसी दिन पता लगता है कि प्रभलीन एक बीमारी के कारण अपनी 5-6 साल की याददाश्त भूल गई है।

विज्ञापन

Mere Husband Ki Biwi

21 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

इससे प्रभलीन को लगता है कि अंकुर ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया है। इसके बाद अंकुर की लाइफ में जो बवाल होता है और इस दौरान कॉमेडी के लिए आप ट्रेलर को देख सकते हैं। बता दें कि ये फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 1 फरवरी को रिलीज हुई 11 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर 2 हिट बाकी डिजास्टर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola