Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में फरवरी का महीना काफी खास रहा है। पहले विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ (Chhaava Box Office Collection) सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस साल का नया रिकॉर्ड सेट कर दिया। इस शुक्रवार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi Box Offive Collection) रिलीज हुई। इस फिल्म का नाम और ट्रेलर दोनों की काफी दिलचस्प थे। आइए जानते हैं कि क्या ओपनिंग डे पर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘छावा’ को टक्कर दे पाई?
मेरे हस्बैंड की बीवी का कलेक्शन
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ को ओपनिंग डे पर ज्यादा हवा नहीं मिल सकी। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1.50 करोड़ रुपये से खाता खोला। ओपनिंग डे पर हुई ये कमाई काफी चौंकाने वाली है, क्योंकि फिल्म के तीनों ही एक्टर्स काफी टैलेंटेड हैं। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आ सकती है। इसलिए देखना होगा कि शनिवार और रविवार को ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ क्या कमाल दिखा पाती है?
यह भी पढ़ें: क्या ‘Rockstar’ एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप रचाई शादी? वायरल तस्वीरों से मिला हिंट
छावा के आसपास भी नहीं टिकी फिल्म
बात करें अगर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आए दिन धांसू कमाई कर रही है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ कमाए थे, जो इस साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म रही। इस तरह से अर्जुन कपूर की ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ तो ‘छावा’ को दूर-दूर तक टक्कर नहीं दे सकी है।
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसका क्रेज बरकरार है। इसने अपने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 23 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 242 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है। जल्द ही विक्की कौशल की फिल्म 250 करोड़ क्लब में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे हफ्ते में भी ‘छावा’ ऊंची छलांग लगाएगी और नया रिकॉर्ड बनाएगी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines