पंजाब नेशनल बैंक लोन ‘धोखाधड़ी’ मामले में शामिल भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का मामला दर्ज था। भारतीय एजेंसियों के अनुरोध के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि मेहुल इलाज कराने के लिए बेल्जियम गया था। इस दौरान बीते 11 अप्रैल को उसे वहां से गिरफ्तार किया गया है। मेहुल चौकसी का बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से भी कनेक्शन रहा है। जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें बता दें कि हीरा कारोबारी के लिए कैटरीना ने साल 2008 में प्रचार किया था।
बढ़ गई थी कंपनी की बिक्री
कैटरीना कैफ ने साल 2003 में बॉलीवुड में फिल्म ‘बूम’ से अपना डेब्यू किया था। हालांकि 2005 में उन्हें ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से सफलता मिली थी। एक्ट्रेस के अलावा कैटरीना मॉडलिंग से भी जुड़ी हुई थीं। तब साल 2008 में कैटरीना ने मेहुल चौकसी के हीरों के लिए प्रचार किया था। बताया जाता है कि कैटरीना कैफ के प्रचार करने के बाद उसकी कंपनी की बिक्री में 60 फीसदी का इजाफा हुआ था। हालांकि कंपनी विवाद में तब फंस गई थी जब 2018 में कंपनी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव की तरफ से आरोप लगाया गया था कि गीतांजलि नकली हीरे अपने ग्राहकों को बेच रही है।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने फैंस से क्यों पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका? मिल रहे मजेदार रिएक्शन
बहन के नाम पर थी गीतांजलि
बता दें कि मेहुल चौकसी की बहन के नाम पर बनी कंपनी गीतांजलि ज्वेलर्स ने साल 2006 में आईपीओ में एंट्री की थी। इसके बाद 330 करोड़ रुपए एकत्र किए थे। हालांकि साल 2013 में वह वक्त आया जब सेबी की ओर से चौकसी की फर्म को हेर-फेर के शक में करीब 6 महीने के लिए स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने से रोक दिया गया था। 2013 में गीतांजलि का शेयर 600 रुपये बिक रहा था, जबकि 2018 में ये 33.80 रुपए पर आ गया था।
कौन है मेहुल चौकसी?
मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्स का संस्थापक है, जिसका नाम पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी में सामने आया था। धोखाधड़ी से जुड़ा ये मामला 13,500 करोड़ रुपये के बैंक लोन से जुड़ा है। चौकसी की कंपनी गीतांजलि के इंडिया में 4,000 ज्वेलरी स्टोर हुआ करते थे। इंडिया से भागा हुआ चौकसी पिछले काफी समय से वह बेल्जियम में रह रहा था। इससे पहले वह बारबुडा और एंटीगुआ में भी रह चुका है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
48 mins agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
4 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
9 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
9 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
11 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
20 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines