meghna naidu meghna naidu throwback

'कलियों का चमन' से रातोंरात बनी स्टार अब कहां हैं गुमनाम? 23 साल पहले शादी के लिए छोड़ा था करियर

‘कलियों का चमन’ गाने से फेमस हुईं एक्ट्रेस आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। शादी के लिए एक्ट्रेस ने अपने करियर को छोड़ दिया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आज 45 साल की उम्र में गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 23 साल पहले शादी के लिए करियर छोड़ने वालीं एक्ट्रेस मेघना नायडू कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं रिमिक्स सॉन्ग ‘कलियों का चमन’ ने मेघना नायडू को रातोंरात फेमस कर दिया था। ये गाना इतना ज्यादा फेमस हो गया था कि शादी से लेकर पार्टियों तक डीजे में सिर्फ ये ही गाना बजता था। मेघना कई साउथ मूवीज में भी दिख चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड मूवी ‘क्या कूल हैं हम 3’ में भी मेघना नजर आई थीं।

विज्ञापन

अपने करियर के पीक पर मेघना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। साल 2011 में मेघना टेनिस प्लेयर लुईस मिगुल रीस को डेट करने लगी थीं। वहीं पांच साल बाद दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी। एक्ट्रेस ने 2 साल तक अपनी शादी की बात मीडिया से छुपाई थी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली थी। अब एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी मेघना काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने परिवार संग अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ