Meghna Gulzar On Deepika Padukone JNU Visit: साल 2020 में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म आई थी ‘छपाक’ (Chhapaak)। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर और एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी का किरदार निभाया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चल नहीं पाई थी। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कमाई तो सही की थी, लेकिन बावजूद इसके इसको आज भी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में गिना जाता है।
वहीं, फिल्म को लेकर अब चार साल बात फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस बात को माना है कि फिल्म की प्रमोशन के दौरान दीपिका ने JNU विवाद में एंट्री कर एक बड़ा कदम उठाया था, जिसका सीधा असर उनकी फिल्म पर पड़ा। मेघना ने इस बात को माना है कि फिल्म की रिलीज से ठीक तीन दिन पहले दीपिका की विवादास्पद JNU यात्रा ने उनकी फिल्म पर बहुत बुरा असर डाला।
Deepika के JNU विजिट का फिल्म पर पड़ा असर
हाल में एक बड़े न्यूज़ पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान ‘छपाक’ निर्देशक मेघना गुलजार ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि जवाब बिल्कुल साफ है। हां, बिल्कुल दीपिका का ऐसा करने का फिल्म पर असर पड़ा, क्योंकि फिल्म एसिड अटैक की थी और JNU का मुद्दा कुछ और था। तो जाहिर तौर पर इसका असर फिल्म पर पड़ा। इसमें कोई शक नहीं है’। साल 2020 के JNU हमले और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। जहां अपनी फिल्म ‘छपाक’ की रिलीज से तीन दिन पहले दीपिका पादुकोण ने वहां जाकर अपनी भागीदारी दी थी और इसको लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा गया था। एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया था।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे इस लायक नहीं समझा…’ डिजाइनर ने Yami Gautam की शादी के लिए नहीं दिया था लहंगा; मां की साड़ी में लिए थे सात फेरे
सोशल मीडिया पर होने लगा था Deepika का बायकॉट
इतना ही नहीं सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर दीपिका और उनकी फिल्म ‘छपाक’ को बायकॉट करने की मांग उठने लगी थी। ट्विटर (X) पर हैशटैग #BoycottChhapaak और #BlockDeepika जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे थे। बता दें कि इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज, गोविंद सिंह संधू और मेघना गुलज़ार के साथ सह-निर्माता के तौर पर प्रोडक्शन की दुनिया में अपनी शुरुआत की थी। वहीं, मेघना गुलज़ार की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में है, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines