TV Actress Who Said No to Bold Scenes: टीवी जगत में बोल्ड सीन और ऑनस्क्रीन किस करना आज भी कई एक्टर्स के लिए काफी बड़ी बात है। हालांकि पिछले कुछ सालों से ओटीटी प्लेटफॉर्म का ट्रेंड बढ़ने से अब टीवी सीरियल्स में भी धीरे-धीरे ऑनस्क्रीन किस और एक्टर्स का इंटीमेट होना काफी आम हो गया है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो आज भी इन सीन्स से बचते बचाते नजर आते हैं। ऐसी हैं एक स्टार हैं श्रुति शर्मा भी, जिन्होंने अब तक टीवी के कई हिट सीरियल्स में काम किया है। टेलिविजन का जाना-माना नाम हैं श्रुति। हाल ही में इन्हें आपने संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में भी देखा होगा। इस सीरीज में श्रुति ने अपने काम से सभी को काफी इंप्रेस किया।
2018 में शुरू किया टीवी करियर
साल 2018 में श्रुति शर्मा ने अपने टीवी करियर की शुरूआत की। शो ‘गठबंधन’ से उन्होंने डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक आईपीएस ऑफिस का किरदार निभाया। इससे पहले ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ नाम के शो में भी श्रुति नजर आईं। इस शो में वो तीसरे नंबर पर रही थीं। इसके बाद उन्हें साल 2019 में तेलुगू फिल्म ‘एजेंट साईं श्रीनिवास अथ्रेया’ मिली, जिसमें उनके अभिनय को पसंद किया गया।
उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘पगलेत’ में भी उनके रोल ने काफी इंप्रेस किया। लेकिन जब श्रुति कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं तो उन्होंने इस दौरान कई फिल्में खो भी दीं। एक इंटरव्यू में श्रुति ने बताया कि उन्हें स्क्रीन पर इंटीमेट सीन्स या किस करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने इस वजह से कई प्रोजेक्ट्स को छोड़ दिया क्योंकि मुझे लगा कि वहां बोल्ड या इंटीमेट होने की कोई जरूरत नहीं थी। मुझे अपने इस फैसले पर कोई अफसोस भी नहीं है।
शानदार रहा ओटीटी डेब्यू
इसी साल श्रुति ने संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में शानदार डेब्यू किया है। हालांकि इस सीरीज में वो सपोर्टिंग रोल में नजर आईं लेकिन उनके किरदार को इतना पसंद किया गया कि उन्हें सीरीज में ‘आलमजेब’ बनीं शर्मिन सहगल से भी ज्यादा लाइमलाइट मिली। सिनेमा के जानकारों ने यहां तक कहा कि उन्हें इस सीरीज के दूसरे पार्ट में और ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलना चाहिए। उनके काम को फैन्स और क्रिटिक्स दोनों ने काफी पंसद किया। वहीं शो की लीड एक्ट्रेस रहीं शर्मिन सहगल को नेपो किड और ना जाने कितने ही ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।
‘हीरामंडी’ में भी था किसिंग सीन
एक इंटरव्यू में श्रुति ने खुलासा किया है कि ‘हीरामंडी’ में भी उनके किसिंग सीन्स थे, जो करने में श्रुति बिल्कुल भी ठीक महसूस नहीं कर रही थीं’। जैसे ही डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को पता चला कि श्रुति कंफर्टेबल नहीं हैं तो उन्होंने उन सीन्स को हटा दिया। आपको बता दें श्रुति ने जल्द ही उनकी टीवी पर वापसी होने के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स उन्हें ऑफर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल ने लगाई घर में आग? क्या नैजी और रणवीर शौरी के बीच होगा घमासान?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
23 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines