Namita Thapar Shark Tank India S4: सोनी टीवी के शो शार्क टैंक इंडिया की शार्क और पुणे स्थित फार्मास्यूटिकल्स कंपनी एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर इन दिनों सुर्खियों में हैं। नमिता फिलहाल शो के चौथे सीजन में बतौर शार्क नए-नए स्टार्टअप्स को फंड दे रही हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं नमिता यहां तक कैसे पहुंची हैं, चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में सबकुछ।
शार्क टैंक से मिली पहचान
नमिता थापर को शार्क टैंक इंडिया में उनकी भूमिका से एक नई पहचान मिली। वो इस शो के चारों सीजन्स का हिस्सा रह चुकी हैं और शो के पहले सीजन में उन्हें हर एपिसोड के लिए आठ लाख रुपये मिलते थे। उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया है, जिनमें Bummer, Altor, InACan और Wakao Foods जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। नमिता द्वारा किए गए निवेश के रिजल्ट में उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है और उनकी नेटवर्थ अब करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास है।
कैसे हुई थी नमिता की शुरुआत?
नमिता ने अपनी शुरुआत एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स से की थी, जो उनके पिता सतीश मेहता ने स्थापित की थी। उनका शैक्षिक जीवन भी बहुत इंस्पायरिंग है। उन्होंने पुणे में अपनी स्कूलिंग की और फिर ICAI से चार्टर्ड एकाउंटेंट की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से MBA की डिग्री हासिल की और वहां उन्होंने एक मेडिकल डेवाइस कंपनी, Guidant Corporation में बिजनेस फाइनेंस हेड के रूप में काम किया।
नमिता थापर की लग्जरी लाइफस्टाइल
नमिता थापर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उनके पास पुणे में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें BMW X7, Mercedes-Benz GLE और Audi Q7 जैसी कारें शामिल हैं। एक बार शार्क टैंक इंडिया के साथी जज अमित जैन ने बताया था कि नमिता थापर 20 लाख रुपये के जूते पहनती हैं, जो उनकी शानदार जीवनशैली को दर्शाता है। नमिता थापर ने एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स में विकास थापर से शादी की है और वो साथ में इस कंपनी का नेतृत्व करते हैं।
नमिता की सफलता की कहानी
एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स से लेकर शार्क टैंक इंडिया के जज बनने तक उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया लेकिन कभी हार नहीं मानी। उनका ये सफर साबित करता है कि अगर मेहनत और समर्पण के साथ किसी काम में लग जाएं तो सफलता जरूर मिलती है।
यह भी पढ़ें: JioHotStar का बड़ा फैसला, 9 चैनल्स पर गिरी गाज, 15 मार्च तक सभी होंगे बंद
संबंधित खबरें
'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
1 hr ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
2 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
4 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
6 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
6 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
19 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines