Abhay Verma Who once Refused to Work With Irrfan Khan: ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘रूही’ जैसी शानदार फिल्में बनाने के बाद दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘मुंजया’ ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म में दोनों लीड एक्टर्स ही बहुत नए थे। 7 जून को रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने अब तक करीब 110 करोड़ रुपये वर्ल्ड वाइड कमा लिए हैं। जिसके बाद हर कोई काफी हैरान हो गया। इस फिल्म के साथ ही अभिनेता अभय वर्मा का नाम हर कोई जान गया। चलिए आपको कहानी बताते हैं उसी अभय वर्मा की, जिसने कभी सारा अली खान के साथ फिल्म की लेकिन किसी ने भी उसे नोटिस नहीं किया।
हरियाणा के पानीपत से आया एक नौजवान, जिसे फिल्मों की दुनिया में कुछ करना था। हालांकि मुंबई आए अभय के लिए ये रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं था। अभय के लिए ये राह बहुत मुश्किल थी।
ऋतिक रोशन की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट
सबसे पहले साल 2018 में अभय ने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। इसके लिए उन्हें दिन के 800 रुपये मिला करते थे। एक इंटरव्यू में इसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं अपने आस-पास हो रहीं काफी चीजों से सीखता था। मैंने ये सोच लिया था कि मैं ज्यादा समय तक तो ये सब नहीं कर सकता। मैं कुछ बड़ा करने के लिए बना हूं।’
इरफान के साथ काम करने के ऑफर को ठुकराया
इसके बाद 2019 में अभय ने वेब सीरीज ‘लिटिल थिंग्स’ में एक छोटे से किरदार से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने सभी का ध्यान खींचा मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में काम करके। दिलचस्प बात ये है कि साल 2020 में उन्हें इरफान खान के साथ फिलम ‘अंग्रेजी मीडियम’ में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया।
अभय ने इसी के बारे में बात करते हुए कहा है कि ‘मुझे बहुत ही पछतावा है इस बात का क्योंकि वो उनकी आखिरी फिल्म थी। अगर मुझे उनके साथ एक ही फ्रेम में खड़े होने का मौका मिलता, तो ये मेरा सबसे बड़ा सम्मान होता। मुझे जो रोल ऑफर किया गया था, वो थोड़ा छोटा था और उसी वक्त मुझे एक और फिल्म मिली थी जिसमें मेरा ज्यादा स्क्रीन स्पेस था। हालांकि अंत में किसी कारण की वजह से वो फिल्म बन भी नहीं पाई।
सारा अली खान के साथ भी दिखे
फिल्म ‘मुंजया’ से पहले अभय ने साल 2023 की ड्रामा फिल्म ‘सफेद’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में भी देखा गया, जिसमें उन्होंने सारा अली खान के लव इंटरेस्ट का रोल निभाया। ये दोनों ही फिल्में तो कुछ खास नहीं चलीं लेकिन अभय की एक्टिंग के बारे में हर किसी ने बात की।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines