वो एक्ट्रेस जो डेब्यू करते ही बनीं सुपरस्टार, 22 साल बड़े एक्टर से की शादी, पति को हर मोड़ पर किया सपोर्ट

Actress Who Married 22 Years Elder Actor: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने हाल ही में अपने पति दिलीप कुमार के साथ बिताए हुए खास लम्हों की यादों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सायरा बानो ने एक दिलचस्प खुलासा किया कि वो अपने पति के लिए एक ‘सोने की पिल’ की तरह थीं।

Saira Bano Shares Dilip Kumar Memory

Saira Bano Shares Dilip Kumar Memory

Saira Bano Shares Dilip Kumar Memory: दिलीप कुमार जिन्हें बॉलीवुड का ट्रेजेडी किंग कहा जाता है, उन्होंने एक ऐसी अभिनेत्री से प्यार किया जो उनसे 22 साल छोटी थीं। हम बात कर रहे हैं सायरा बानो की जिनका जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था और आज वो 80 साल की हो गई हैं। हालांकि सायरा बानो आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपने अतीत और दिलीप कुमार के साथ बिताए लम्हों की यादें साझा करती हैं।

विज्ञापन

17 साल की उम्र में की पहली फिल्म 

विज्ञापन

सायरा बानो ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी मेहनत और लगन से बहुत जल्द ही वो टॉप की एक्ट्रेस बन गईं। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो ने बॉलीवुड की बड़ी और दिग्गज एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बना ली और उनकी फीस भी सबसे ज्यादा थी। सायरा ने अपने बचपन का ज्यादातर समय लंदन में बिताया लेकिन बाद में वो भारत आ गईं और अभिनेत्री बनने का अपना सपना पूरा किया।

सायरा-दिलीप की कोई संतान नहीं

विज्ञापन

बॉलीवुड में कदम रखते ही सायरा बानो ने दिलीप कुमार से प्यार कर लिया हालांकि ये रिश्ता उनके परिवार की इच्छाओं के विपरीत था। शादी के समय सायरा की उम्र 22 साल थी और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। इस दंपति की कोई संतान नहीं है। दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा में खुलासा किया था कि 1970 के दशक में सायरा बानो का गर्भपात हुआ था जिसके बाद उन्होंने संतान पैदा करने की कोशिश नहीं की और इसे ईश्वर की इच्छा मान लिया।

सायरा बानो ने दिलीप साहब को किया याद

विज्ञापन

सायरा बानो ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दिलीप कुमार के साथ बिताए गए एक खास पल को शेयर किया। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार, जिनके पास सब कुछ था, उन्हें रात को नींद नहीं आती थी। उन्हें काफी समय से ये समस्या थी। सायरा ने बताया कि शादी के पहले दिलीप कुमार सुबह तक जागते रहते थे हालांकि उस वक्त वो सोने की पिल खाते थे लेकिन शादी के बाद जब वो सायरा के साथ रहने लगे तो वो समय पर सोने लगे। उन्होंने सायरा को एक प्यारा सा नाम भी दिया हुआ था। वो कहते थे कि ‘सायरा, तुम मेरी सोने की पिल हो, तुम मेरा तकिया हो।’ सायरा बानो ने इस बात को याद करते हुए कहा कि दिलीप कुमार की ये बात आज भी उन्हें हंसने पर मजबूर कर देती है।

आपको बता दें दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1944 में की थी। एक्टर का निधन 7 जुलाई 2021 को हुआ लेकिन वो आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ