Shahrukh-Ranveer के साथ काम, 2500 फिल्में, फिर भी गुमनाम है ये एक्टर

Shahrukh Khan Co actor who worked in 2500 films: बॉलीवुड में करीब 2500 फिल्मो में काम करने वाले एक्टर ने शाहरुख खान, रणवीर सिंह जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया है लेकिन बावजूद इसके अभिनेता की गिनती टॉप एक्टर्स में नहीं होती।

Shahrukh Khan Co actor who worked in 2500 films

Shahrukh Khan Co actor who worked in 2500 films

Shahrukh Khan Co actor who worked in 2500 films: बॉलीवुड की दुनिया की चकाचौंध देखकर हर किसी कोई खिंचा चला आता है, हर किसी को बड़े-बड़े स्टार्स फिल्मों के पर्दे पर दिखते हैं लेकिन इस चमक-दमक के पीछे कई ऐसे जूनियर आर्टिस्ट होते हैं, जिनका योगदान भी उतना ही जरूरी होता है। एक ऐसे ही कलाकार हैं आमिर लकड़ावाला, जिन्होंने पिछले 56 सालों में 2500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिर भी उन्हें कभी टॉप एक्टर का दर्जा नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

आमिर लकड़ावाला का शुरुआती करियर

आमिर का करियर 1964 में एक बाल कलाकार के तौर पर शुरू हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महबूब स्टूडियो में टेलीफोन ऑपरेटर के रूप में की थी, लेकिन जल्दी ही उन्हें अभिनय करने की इच्छा महसूस हुई। उनका पहला बड़ा रोल ‘बूंद जो बन गए मोती’ में था, जहां उन्होंने एक युवा लड़के का किरदार निभाया था। इसके बाद, उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘सत्यं शिवं सुंदरम्’ और ‘हरे राम हरे कृष्णा’ जैसी कई फेमस फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स किए।

विज्ञापन

Shahrukh Khan Co actor who worked in 2500 films

डीएनए की खबर के मुताबिक आमिर ने अपने जीवन के अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें पढ़ाई में रुचि नहीं थी और वो अक्सर महबूब स्टूडियो के आसपास घूमते रहते थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने 56 साल की करियर में 2500 फिल्मों में काम किया है। मैं छोटे रोल में होता था, जैसे कहीं पार्टी में खड़ा रहना या गाने में नजर आना। मेरे लिए पैसे कमाना जरूरी था।’

विज्ञापन

आमिर ने कई स्टार्स का स्ट्रगल देखा

आमिर को अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के संघर्षों को देखने का मौका भी मिला है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है, जैसे ‘बाजीगर, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’। आमिर ने कहा कि शाहरुख और सलमान जैसे सितारे जूनियर आर्टिस्ट्स का सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी थे जैसे राजेंद्र कुमार ऐसे हैं जो जूनियर आर्टिस्ट्स की अनदेखी करते हैं।

विज्ञापन

आमिर का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। उनके बेटे जावेद ने ‘धूम’, ‘धमाल’ और ‘बिल्लू’ जैसी फिल्मों में काम किया है, जबकि उनकी बेटी अजीज ने कई टीवी शोज में अभिनय किया है।

आमिर लकड़ावाला के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अब आमिर जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ