बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने 90 के दशक में ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. अपनी एक्टिंग स्किल्स और अपने लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं ये हसीनाएं अब बॉलीवुड से दूर हैं. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने 17 की उम्र में मिस इंडिया का टाइटल जीत लिया था. वहीं बॉलीवुड में ‘दामिनी’ के नाम से इस हसीना ने खूब सुर्खियां बटोरी. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम मीनाक्षी शेषाद्रि है. चलिए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.
मॉडलिंग से की शुरुआत
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 1981 में एक्ट्रेस ने महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था. इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा और 1983 में आई ‘पेंटर बाबू’ से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की. हालांकि इस फिल्म से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई थी. इसके बाद जैकी श्रॉफ के साथ उनकी ‘हीरो’ फिल्म आई. साल 1983 में आई इस फिल्म ने मीनाक्षी को रातों रात स्टार बना दिया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में इस हसीना को हुआ था प्यार, बचपन के दोस्त से अफेयर की रूमर्स, पेरेंट्स को कबूल नहीं था रिश्ता
‘दामिनी’ बन छाईं मीनाक्षी
सुभाष घई की इस फिल्म ने मीनाक्षी के साथ-साथ जैकी श्रॉफ को भी स्टार बना दिया था. इसके बाद मीनाक्षी ने ‘आंधी तूफान’, ‘मेरी जंग’, ‘दिलवाला’, ‘डकैत’, ‘परिवार’, ‘शहंशाह’ और ‘जुर्म’ जैसी कई फिल्में दीं. मीनाक्षी ने साल 1993 में ‘दामिनी’ फिल्म दी. इस फिल्म में मीनाक्षी के साथ-साथ ऋषि कपूर और सनी देओल लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में मीनाक्षी ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया था कि वो किसी से कम नहीं हैं. इस फिल्म के बाद से मीनाक्षी का नाम बॉलीवुड में ‘दामिनी’ पड़ गया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: 90s की अक्षय कुमार ये एक्ट्रेस जी रही गुमनाम जिंदगी, फ्लॉप करियर के बाद दुबई में बसाया घर, हिंदू से बनीं मुस्लिम?
शादी के बाद फिल्मों से लिया संन्यास
मीनाक्षी ने साल 1995 में बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी. जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से भी संन्यास ले लिया था. अब वो अपने पति और दो बच्चों के साथ न्यूयॉर्क में लाइफ बिता रही हैं. बता दें एक्टिंग के साथ-साथ मीनाक्षी शेषाद्रि डांसिंग में भी माहिर हैं. उन्होंने भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी में महारथ हासिल की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी डांस क्लास भी चलाई थी, जिसमें वो बच्चों को भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी सिखाती थीं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines