Bollywood Flashback: जैकी श्रॉफ करीब तीन दशकों से लोगों का मनोंरजन कर रहे हैं। एक्टर ने अपना करियर फिल्म ‘हीरो’ से शुरू किया था, जिसमें वो मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) के साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को उस दौर में काफी पसंद किया गया था। वहीं खबरों के अनुसार इस फिल्म के दौरान ही दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया था, लेकिन टीम में किसी को इसकी भनक नहीं लगी थी। इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों से जुड़ी एक दिलचस्प स्टोरी बताने वाले हैं।
जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff Love Story) ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन किस्मत ने उन्हें बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया और उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। जिसके बाद हर कोई जैकी के साथ काम करने के लिए उतावला था। वहीं मीनाक्षी शेषाद्रि भी इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थी।
ऐसे अलग हुए जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि
फिल्म की सफलता के साथ दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया, लेकिन किसी को इनकी स्टोरी के बारे में पता नहीं लगा। हालांकि इस फिल्म के बाद मीनाक्षी को एकसाथ कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और वो जैकी से दूर होने लगी। फिर दोनों की स्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई और इनके रास्ते अलग हो गए।
मीनाक्षी शेषाद्रि ने ठुकराया प्रपोजल
इसके बाद 90 के दशक में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने एक्ट्रेस को ‘घायल’ फिल्म ऑफर की और तब राजकुमार भी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे और उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज भी कर दिया था, लेकिन एक्ट्रेस ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया था।
‘इंडियन आइडल’ में नजर आई थीं मीनाक्षी
मीनाक्षी ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी और हर बड़े स्टार के साथ काम किया है। इन दिनों वो इंडस्ट्री से दूर अपनी एक हैप्पी लाइफ जी रही हैं। कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में भी नजर आई थीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines