MC Stan Cryptic Post: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के विनर एमसी स्टैन (MC Stan) का एक शॉकिंग पोस्ट सामने आया है। रैपर ने अब कुछ ऐसा लिखा है जिसे आप अनदेखा नहीं कर सकते। अब उनका क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल हो रहा है बल्कि फैंस के दिल की धड़कनें भी बढ़ा रहा है। सभी लोग अचानक रैपर का ये पोस्ट देख चिंता में पड़ गए हैं। सभी को एमसी स्टैन की फिक्र सत्ता रही है। दरअसल, अब एमसी स्टैन ने भगवान से मौत की दुआ जो मांगी है। उन्होंने ऐसा कुछ लिखा है जिसके बाद आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
एमसी स्टैन के पोस्ट ने मचाई सनसनी
बीते कई दिनों से एमसी स्टैन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन के क्रिप्टिक पोस्ट का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। इस साल उन्हें लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। 8 अप्रैल को एमसी स्टैन ने अपने सभी फैंस को एक बड़ा झटका दिया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ‘मैं रैप छोड़ने वाला हूं।’ इसे देखकर फैंस के होश उड़ गए थे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अभी भी वो उनके गाने आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में एमसी स्टैन ने बूबा से अपने ब्रेकअप की भी अनाउंसमेंट की थी।
एमसी स्टैन ने क्यों मांगी मौत की दुआ?
एमसी स्टैन क्यों मांग रहे अपनी मौत?
कुछ देर बाद ही एमसी स्टैन ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। वहीं, अब हद ही हो गई। इस बार एमसी स्टैन ने मरने की बात की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, ‘या अल्लाह बस मौत दे।’ इसके साथ ही उन्होंने दुआ में हाथ उठाने के इमोजी भी शेयर किया है। अब एमसी स्टैन का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस का बुरा हाल है। सभी लोग बुरी तरह से डर गए हैं कि कहीं वो खुद को किसी तरह का नुकसान न पहुंचा लें। एमसी स्टैन को क्या हुआ है और वो क्यों इस तरह की बातें कर रहे हैं? अभी तक तो इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने फैंस को अपना सोशल मीडिया अकाउंट रिपोर्ट करने की दी सलाह, क्या है माजरा?
टेंशन में आए फैंस
लेकिन उनके चाहने वाले उनके इस पोस्ट को देखकर सन्न हैं। सभी को एमसी स्टैन की सेफ्टी की चिंता हो रही है। उनका पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे रैपर की लाइफ में कोई इतनी बड़ी समस्या आ गई है जिससे वो खुद को बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं। या फिर ये भी हो सकता है कि एमसी स्टैन अभी ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहे हैं और वो दुखी हैं। फैंस तो ऐसे भी कयास लगा रहे हैं कि कहीं एमसी स्टैन को कोई परेशान तो नहीं कर रहा? अब सच क्या है वो तो एमसी स्टैन ही रिवील कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
8 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
10 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines