MC Stan के फैन की अजीब हरकत, बेकाबू युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन सुर्खियों में बने ही रहते हैं। कभी अपने पोस्ट को लेकर तो कभी किसी और वजह से स्टेन चर्चा में आ जाते हैं। इस वक्त स्टेन अपने एक फैन की हरकत की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

MC Stan

एमसी स्टेन का फैन हुआ बेकाबू। image credit- instagram

बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। स्टेन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एमसी स्टेन के फैन का है। वीडियो में स्टेन का फैन अबीज हरकत कर रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?

विज्ञापन

एमसी स्टेन का फैन हुआ बेकाबू

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एमसी स्टेन व्हाइट कलर के आउटफिट में खड़े हुए हैं। इस दौरान एक युवक आता है और एमसी स्टेन की तरफ दौड़कर बढ़ता है। हालांकि, कुछ लोग युवक को कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं, लेकिन वो बेकाबू हुए आ जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एमसी स्टेन का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि पागल लोग। दूसरे यूजर ने लिखा कि कोई इतना कैसे कर सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि स्टिंग पी लिया है शायद। एक और यूजर ने कहा कि छपरी और भिखारी दोनों लग रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा कि एमसी स्टेन का फैन सीटी स्केन। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।

विज्ञापन

MC Stan

स्टेन का अपना फैनबेस

गौरतलब है कि एमसी स्टेन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। स्टेन के फैंस उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं और उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि, स्टेन के इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो रैपर ने लंबे टाइम से अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। वैसे वो स्टोरीज डालते रहते हैं। एमसी स्टेन का अपना एक अलग फैनबेस है, जो उन्हें सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ