MC Stan बने भारत के मोस्ट पॉपुलर सिंगर, एआर रहमान-अरिजीत सिंह जैसे दिग्गजों को पछाड़ा
Edited By Nancy Tomar

Mc Stan
Edited By Nancy Tomar

Mc Stan
Mc Stan Become Most Popular Indian Singer: टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss16) के विनर एमसी स्टेन (MC Stan) हर ओर छाए हुए है।
स्टेन को लोग खूब पसंद कर रहे है और स्टेन भी लगातार कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। हाल ही में एमसी स्टेन ने बिग बॉस 16 (Bigg Boss16) की ट्रॉफी को जीता था, उसके बाद से ही रैपर लगातार सुर्खियों में हैं।
बिग बॉस16 का विनर बनने के बाद स्टेन इंस्टाग्राम लाइव पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने पहले दुनिया भर के टॉप 10 स्टार्स में से एक बन गए। साथ ही स्टेन ने अपने कमाल से शाहरुख खान और विराट कोहली जैसी हस्तियों को भी पछाड़ दिया है। इसके साथ ही अब रैपर ने एक ओर नया कारनामा कर दिखाया है।
https://www.instagram.com/p/CpQP4TYv48x/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5f28d250-bc17-4780-8ae3-170c1f9ffe4c
इस रिपोर्ट में भारत के मोस्ट पॉपुलर सिंगर कोई और नहीं बल्कि एमसी स्टेन हैं।, जिन्होंने पॉपुलैरिटी में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), एआर रहमान और अरिजीत सिंह जैसे दिग्गज सिंगर्स को भी पछाड़ दिया है। साथ ही लोग स्टेन को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं।

बता दें कि एमसी स्टेन ने जैसे ही बिग बॉस 16 में कदम रखा था, चो हर तरफ उन्हीं की बातें होने लगी। साथ ही स्टेन ने शो की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया। इसके साथ ही स्टेन की पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए और वो लगातार ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। अपनी पॉपुलैरिटी से स्टेन बड़े-बडे़ दिग्गजों को पछाड़ रहे हैं और अब फिर से स्टेन ने अपनी पॉपुलैरिटी से बड़े-बड़े दिग्गज सिंगर्स को भी मात दे दी है, जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
बिग बॉस 16 जीतने के बाद स्टेन ने इंस्टा लाइव किया, जिसमें उनके लाइव पर 9 लाख 22 लोग जुड़े थे। इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा व्यूज पाने पहले दुनिया भर के टॉप 10 स्टार्स में से एक बन गए हैं। अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें भारत के मोस्ट पॉपुलर सिंगर्स का नाम बताया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: