हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Splitsvilla 7 फेम Mayank Pawar का 37 की उम्र में हुआ निधन, फैंस को लगा तगड़ा झटका

Mayank Pawar Death: ‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. मयंक का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस बात की जानकारी उनकी टीम ने ही शेयर की है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि मयंक अब इस दुनिया में नहीं हैं.

विज्ञापन
नहीं रहे मयंक पवार

Mayank Pawar Death: एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार का 37 की उम्र में निधन हो गया है. मयंक पवार के अचानक हुए निधन से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है. कम उम्र में दुनिया छोड़कर जाने वाले मयंक के निधन से हर कोई हैरान है. मयंक की टीम ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर की जानकारी उनके फैंस को दी है. अभी तक मयंक पवार के निधन का कारण पता नहीं चल पाया है. वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

टीम ने दी जानकारी

‘स्प्लिट्सविला 7’ के कंटेस्टेंट होने के साथ-साथ मयंक पवार 6 बार मिस्टर इंडिया भी रह चुके हैं. मयंक के निधन की जानकारी देते हुए उनकी टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘एक भाई, एक चैंपियन, एक मार्गदर्शक और कई लोगों को प्रेरणा देने वाले मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे. कृपया प्रार्थना और श्रद्धांजलि में हमारे साथ शामिल हों. ओम शांति.’

यह भी पढ़ें: ‘लाइफ शुरू करो आगे बढ़ो…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित के पति का पोस्ट वायरल, रिश्ते पर उठे सवाल

विज्ञापन

कब है प्रार्थना सभा?

मयंक की टीम ने उनकी प्रार्थना सभा की भी जानकारी फैंस के बीच शेयर की है. मयंक की प्रार्थना सभा आज यानी 25 फरवरी को शाम 5 बजे से 6 बजे तक संगम पार्क, राणा प्रताप बाग स्थित वाल्मीकि मंदिर में रखी गई है. मयंक के निधन की जानकारी जैसे ही उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की, वैसे ही फैंस भी सदमे में आ गए. वहीं पोस्ट में वो मयंक पवार को श्रद्धांजलि देने लगे.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ‘The Kerala Story 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 16 बड़े बदलाव के बाद मिली हरी झंडी

विज्ञापन

जब रो पड़ी थीं सनी लियोनी

मयंक पवार ‘स्प्लिट्सविला 7’ के जाने-माने कंटेस्टेंट्स में से एक थे. जब वो शो से बाहर हुए थे तो उनके फैंस काफी दुखी हुए थे, यहां तक की उनके एविक्शन से शो की होस्ट सनी लियोनी भी इमोशनल हो गई थीं और उन्होंने रोते हुए मयंक को गले लगाया था. इसके बाद से मयंक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे. अपनी फिटनेस जर्नी और बॉडी बिल्डिंग के लिए मयंक लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन थे. 6 बार मिस्टर इंडिया रहने के साथ-साथ मयंक मिस्टर एशिया भी रह चुके थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola