इस साल बड़े पर्दे पर एक्शन-ड्रामा और कॉमेडी से लेकर कई फिल्में रिलीज हुई जिसमें विक्की कौशल की ‘छावा’ ने इतिहास रच दिया। इस फिल्म का रिकॉर्ड कोई भी बॉलीवुड फिल्म अभी तक नहीं तोड़ सकी है। खैर आने वाले मई महीने में कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ये फिल्में आपको हंसाने-डराने और दम दिखाने आ रही हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि मई, 2025 में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं?
रेड 2
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुपरस्टार अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ का है। ये फिल्म गुरुवार, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए करीब 7 साल बाद अमेय पटनायक के किरदार की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी हो रही है।
दू भूतनी
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ के साथ ही संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘दू भूतनी’ भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मौनी ने एक भूतनी का किरदार प्ले किया है, जबकि संजय दत्त ओझा बने हैं। फिल्म में सनी सिंह, पलक तिवारी और आसिफ खान जैसे स्टार्स हैं।
यह भी पढ़ें: Raid 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ‘केसरी 2’ को चटाई धूल, जानें कितनी हुई कमाई?
भूल चूक माफ
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी समय लूप पर बेस्ड है, जो बार-बार एक ही वक्त पर आकर रुक जाता है।
केसरी वीर
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली स्टारर फिल्म ‘केसरी वीर’ 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिन मंगलवार को ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के वक्त सूरज पंचोली काफी इमोशनल हो गए थे।
सुस्वागतम् खुशामदीद
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सुस्वागतम् खुशामदीद’ 16 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को धीरज कुमार ने डायरेक्ट किया है, जिसकी कहानी दो अलग-अलग संस्कृतियों के प्यार की कहानी दिखाई गई है।
कपकपी
आजकल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। इसी को देखते हुए निर्देशक संगीथ सिवन अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कपकपी’ लेकर आ रहे हैं, जो 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 2023 की मलयालम फिल्म ‘रोमंचम’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और सिद्धि इदनानी जैसे स्टार्स हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines