Mawra Hocane: बीते कुछ दिनों से पाक एक्ट्रेस मावरा होकेन सुर्खियों में बनी हुई हैं। मावरा और हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को थिएटर्स में फिर से रिलीज किया गया, तो जाहिर है कि इन दोनों के बारे में बातें तो होनी ही थीं। इस फिल्म का अपना एक अलग ही फैनबेस है, जो इसको लेकर बहुत ही क्रेजी है। इस बीच अब मावरा ने बताया है कि वो किस बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं। आइए जानते हैं कि मावरा ने क्या कहा?
मावरा होकेन किसके संग करना चाहती हैं काम?
दरअसल, हाल ही में मावरा होकेन ने instantbollywood को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वो हिंदी सिनेमा में किस एक्टर के संग काम करना चाहती हैं। मावरा ने कहा कि मैं सलमान खान सर के साथ फिल्म करना चाहती हूं क्योंकि मैं सलमान खान की बड़ी फैन हूं। मैं उनकी सभी फिल्में देखती हूं। वहीं अब मावरा का ये वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऑल द बेस्ट। दूसरे यूजर ने कहा कि सलमान खान ग्रेट एक्टर हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि सलमान सर हैं ही ऐसे। इसके अलावा कुछ लोगों ने इस वीडियो पर दिल और फायर इमोजी भी बनाए हैं। गौरतलब है कि मावरा होकेन की एक्टिंग को ‘सनम तेरी कसम’ में खूब सराहना मिली थी। लोगों ने भले ही इस फिल्म को तब प्यार नहीं दिया था, लेकिन इसकी रि-रिलीज पर दर्शकों ने इस पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है।
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’
मावरा और हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की बात करें तो इस फिल्म में एक लव-स्टोरी को दिखाया गया है, जो बेहद इमोशनल है। फिल्म ने अपनी रि-रिलीज पर कमाल करते हुए मोटा कारोबार किया है। बता दें कि इस फिल्म को पहली बार साल 2016 में रिलीज किया गया था। वहीं, अब फिल्म को नौ साल बाद फिर से फैंस की डिमांड पर रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Chitrangada Singh के साथ ट्रेलर लॉन्च में क्या हुआ? स्टेज से हैरान होकर भागती नजर आईं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines