हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'वक्त से पहले या नसीब से ज्यादा...', Sanam Teri Kasam की सक्सेस पर क्या बोलीं पाक एक्ट्रेस?

Mawra Hocane Post: मावरा होकेन ने अपनी फिल्म की कामयाबी के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपने जज्बात बयां किए हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान हर्षवर्धन राणे से भी खास रिक्वेस्ट की है।

विज्ञापन
Mawra Hocane File Photo

Mawra Hocane Post: सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों को जिस तरह से री-रिलीज किया जा रहा है, उससे कुछ स्टार्स की किस्मत चमकती हुई नजर आ रही है। पहले जो फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं, वो भी री-रिलीज के बाद धमाल मचा रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म है ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam)। इन दिनों ये फिल्म खूब चर्चा में बनी हुई है। साथ ही हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन भी लाइमलाइट में हैं।

मावरा होकेन ने शेयर किया पोस्ट

अब फिल्म को मिली इस बड़ी कामयाबी पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने अपना रिएक्शन दिया है। हर्षवर्धन तो बार-बार पैपराजी के सामने आकर या फिर थिएटर जाकर अपनी खुशी जाता रहे हैं। हालांकि, मावरा पाकिस्तान में होने की वजह से ये सब एन्जॉय नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ही अपनी खुशी का इजहार कर रही हैं। अब मावरा होकेन का नया पोस्ट सामने आया है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के ढेर सारे क्लिप्स शेयर किए हैं। साथ ही एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है।

3 हफ्तों से मावरा होकेन को मिल रहा ढेर सारा प्यार

मावरा होकेन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आंकड़ों से मैं बेहोश नहीं हो रही हूं, सनम तेरी कसम की दोबारा रिलीज अच्छा कर रही है, माशाअल्लाह बिल्कुल जादुई! STK का दोबारा रिलीज होना इस बात का प्रमाण है कि ‘वक्त से पहले और नसीब से ज्यादा नहीं मिल सकता’- पिछले 3 हफ्तों से आप सभी ने जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं.. ये अनसुना है.. वो कह रहे हैं कि हमने इतिहास बना दिया है। मेरे प्रोड्यूसर के लिए बहुत खुश हूं। आप फेलियर के सामने भी हमेशा मुस्कुराते रहे हैं और इसे ऐसे स्वीकार करते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं.. ये आपके सब्र और अच्छे दिल का परिणाम है!’

यह भी पढ़ें: Exclusive: Naagin 7 में हुई Avika Gor की एंट्री? सच आया सामने; क्या बोलीं ‘बालिका वधू’?

हर्षवर्धन राणे से मावरा ने की खास गुजारिश

मावरा ने आगे कहा, ‘फिल्म की कास्ट और क्रू को.. बेहद शानदार इंसान, बेहद मेहनती और मेरे दो पागल टीचर विनय सर और राधिका मैम को.. मुझे इतना कुछ सिखाने के लिए और सबसे दयालु पप्पू सर और मल्लू मैम को सभी डांस मूव्स के लिए… ये आप सभी के लिए एक नई शुरुआत हो.. जादू करते रहें! आखिर में हर्ष… बहुत लकी हो कि आप इन सबके बीच में हो… आशा है कि आप मेरी तरफ से भी इसका आनंद लेंगे, इंशाअल्लाह।’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें