Matthew Perry Death Investigation: हॉलीवुड एक्टर और फ्रेंड्स स्टार मैथ्यू पेरी की मौत के मामले में रोज कुछ ना कुछ नया सामने आ रहा है। हाल ही में इस केस में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया था, जिसमें डॉ. साल्वाडोर प्लासेनिया भी शामिल थे। अब इस केस में नया मोड़ आया है और मैथ्यू पेरी की मौत के आरोपी पांच व्यक्तियों में से एक डॉ. साल्वाडोर प्लासेनिया को अपनी प्रैक्टिस फिर से करने की मंजूरी मिल गई है।
डॉ. साल्वाडोर प्लासेनिया को मिली परमिशन
जी हां, इस केस में जज ने डॉ. साल्वाडोर प्लासेनिया को फिर से उनका काम शुरू करने की परमिशन दे दी है। हालांकि इसके लिए प्लासेनिया को कुछ शर्ते भी माननी होंगी। गौरतलब है कि डॉ. प्लासेनिया पर नशीली दवाओं के अपराध का आरोप लगाया गया है। इसी की वजह से अक्टूबर 2023 में फ्रेंड्स स्टार मैथ्यू पेरी की मौत हो गई थी। डॉ. साल्वाडोर को 100,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत मिली है। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए प्लासेनिया को इस तरह के नशीले पदार्थों के लिए अपना लाइसेंस भी सरेंडर करना होगा।
जल्दी काम पर लोटेंगे प्लासेनिया
इसके अलावा अगर इस केस में अपडेट की बात करें तो सीएनएन और 6 एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. के वकील स्टीफन सैक्स का कहना है कि वो मरीजों को जल्द ही देखना शुरू कर देंगे। 22 अगस्त को जज ने प्लासेनिया को कुछ शर्तों पर अपना क्लिनिक फिर से खोलने के लिए कहा। साथ ही डॉक्टर को काम शुरू करने से पहले इन शर्तों को पूरा करना होगा।
मैथ्यू पेरी मौत मामले में आरोपी हैं डॉक्टर प्लासेनिया
इसके अलावा डॉक्टर के बारे में उनके वकील ने कहा कि क्लिनिक व्यावसायिक गतिविधियों के लिए फिर से खोला जा रहा है, लेकिन अभी तक डॉ. प्लासेनिया द्वारा देखा गया कोई मरीज नहीं है। प्लासेनिया ने उनका ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से इलाज किया या नहीं, यह उनकी आवश्यकताओं पर डिपेंड होता है। बता दें कि प्लासेनिया ने गैरकानूनी तरीके से केटामाइन वितरित करने की साजिश का दोषी नहीं होने की याचिका भी दायर की है।
“केटामाइन” के ओवरडोज से हुई थी पेरी की मौत
डॉ. साल्वाडोर प्लासेनिया मैथ्यू की मौत के मामले में आरोपी हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार मैथ्यू पेरी की मौत “केटामाइन” के ओवरडोज से हुई थी, जो उनको डॉक्टर ने उपलब्ध करवाई थी। एक रिपोर्ट की मानें तो पेरी को केटामाइन के कम से कम 27 इंजेक्शन लगाए गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर पछताईं एक्ट्रेस, तुरंत किया ये काम और लिखा- Did You Notice….
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
10 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
11 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines