Matthew Perry Death Mystery: 28 अक्टूबर 2023 को एक खबर आई, जिससे पूरे मनोरंजन जगत में गम के बादल छा गए। जहां इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा, वहीं फैंस के भी दिल टूट गए। हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी के निधन की खबर से हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। पेरी को इस दुनिया से गए 10 महीने से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी भी उनकी ‘मौत की मिस्ट्री’ उलझी हुई है। इस केस में समय-समय पर नए-नए खुलासे भी होते रहे हैं। वहीं अब फिर से केस में नया अपडेट आया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
ड्रग्स की ओवरडोज ने ली मैथ्यू की जान
यह तो सभी जानते हैं कि मैथ्यू पेरी की मौत ड्रग्स की ओवरडोज की वजह से हुई है। अब इस मामले में जानकारी आई है कि मैथ्यू पेरी की पर्सनल असिस्टेंट, 2 डॉक्टरों और 2 अन्य लोगों को ‘केटामाइन’ की खरीद में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया है, जिसके कारण मैथ्यू की मृत्यु हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो इन लोगों ने मैथ्यू के लिए हजारों डॉलर का केटामाइन मंगवाया और उनको दिया, जिसका लंबे समय तक सेवन करने के बाद मैथ्यू की जान चली गई।
‘ये कितना बेवकूफ है और इसके लिए कितना भुगतान कर सकता है’
रिपोर्ट्स की मानें तो पता चला है कि डॉ. साल्वाडोर प्लासेनिया ‘केटामाइन’ को खरीदने और उसे बेचने में शामिल थे। NYT की रिपोर्ट के अनुसार, एक सीक्रेट जगह पर यह सब होता था। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्लासेनिया ने मैथ्यू के लिए अपमानजनक शब्द भी कहे थे। जैसे उसने मैथ्यू के ड्रग्स लेने पर कहा कि मैं बहुत हैरान हूं कि यह कितना बेवकूफ है और इसके लिए कितना भुगतान कर सकता है?
मैथ्यू पैरी ने ली थी ‘केटामाइन इन्फ्यूजन थेरेपी’
लॉस एंजिल्स काउंटी डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एग्जामिनर के मेडिकल एग्जामिनर की मानें तो मैथ्यू पैरी ‘केटामाइन इन्फ्यूजन थेरेपी’ ले रहे थे। बता दें कि इस थेरेपी को डिप्रेशन के इलाज के लिए लिया जाता है। मैथ्यू को केटामाइन की लत लग गई थी और वह जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने लगे थे, जिसका फायदा केटामाइन बेचने वाले लोगों ने उठाया। वहीं अब इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अपने ही घर में मिली थी मैथ्यू की बॉडी
अगर मैथ्यू पेरी की बात करें तो वे सिनेमा का एक मशहूर नाम थे। भले ही आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी उनकी खास जगह है। मैथ्यू पैरी की बॉडी लॉस एंजिलिस में उनके घर में ही हॉट टब में मिली थी।
यह भी पढ़ें- पहले घर से भागा ये सुपरस्टार, निभाए अजीबो गरीब रोल, ‘मिर्जापुर’ करते ही मिल गई पॉपुलैरिटी
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
10 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
11 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines