Matthew Perry Death: बीते दिन सिनेमाजमगत से एक ऐसी खबर आई, जिसे सुन हर कोई सन्न रह गया। 28 अक्टूबर को फ्रेंड्स एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन हुआ, जिससे ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस बल्कि पूरी इंडस्ट्री सदमे में आ गई।
एक्टर के निधन पर बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारों ने शोक जाहिर किया। वहीं, अब मैथ्यू पेरी के निधन पर उनके परिवार का बयान भी सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें- इन पांच एक्ट्रेस के लिए बोल्डनेस बनी आफत, रेप और एसिड अटैक की मिल चुकी हैं धमकियां
हम बेहद दुखी है
हाल ही में न्यूज आउटलेट पीपल से बात करते हुए मैथ्यू पेरी के परिवार ने कहा कि मैथ्यू के जाने से हम बेहद दुखी है। उनका जाना हमारे लिए बेहद हार्टब्रोकन है। पेरी के परिवार का कहना है कि मैथ्यू के लिए उनके फैंस और चाहने वाले बेहद मायने रखते है।
ट्रैजिक लॉस से बहुत बड़े सदमे में- परिवार
परिवार ने कहा कि हम अपने प्यारे बेटे और भाई के ट्रैजिक लॉस से बहुत बड़े सदमे में है। मैथ्यू ने ना सिर्फ एक अभिनेता बल्कि एक दोस्त के रूप में भी इस दुनिया को बहुत कुछ दिया है। मैथ्यू के लिए आप सभी का होना बेहद मायने रखता है। वहीं, हम भी आपके इस प्यार की खूब सराहना करते हैं।
‘फ्रेंड्स’ से मिली पहचान
बता दें कि 28 अक्टूबर को मैथ्यू पेरी का निधन हो गया। अभिनेता लॉस एंजिल्स-एरिया के उनके घर में जकूज़ी में मृत मिले। एक्टर के निधन से हर कोई बेहद दुखी है और उनके जाने पर शोक जाहिर कर रहा है। बताते चलें कि मैथ्यू पेरी को अमेरिकी शो ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग का आइकॉनिक किरदार निभाने के बाद घर-घर पहचान मिली थी। वहीं, आज भी हर कोई मैथ्यू के ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग के किरदार का बड़ा फैन है। मैथ्यू का ये शो साल 1994 से 2004 तक चला और इसने दुनियाभर में इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की कि आज भी ये लोगों को उतना ही पसंद है, जितना अपने समय में था।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 hr ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines