Mastiii 4 Trailer Review: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी एक बार फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इनकी जोड़ी मीत, प्रेम और अमर सक्सेना के किरदार में दर्शकों को हंसाते हुए नजर आने वाली है. इनकी तिकड़ी मिलाप मिलन जावेरी की कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ में दिखाई देगी. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. इसे आज यानी कि 4 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें फनी सीन्स और डायलॉग्स देखने के लिए मिल रहे हैं. इसमें कॉमेडी का शानदार तड़का लगाया गया है, जो कि डबल मीनिंग हैं.
मिलाप मिलन जावेरी की फिल्म ‘मस्ती 4’ का ट्रेलर जी स्टूडियो से जारी किया गया है. इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी को एक बार फिर से मीत, प्रेम और अमर सक्सेना के रोल में देखा जा सकता है. इस बार भी मामला घर से बाहर प्यार खोजने वाला है लेकिन, कॉन्सेप्ट लव वीजा का है, जो अरशद वारसी को अपनी पत्नी से मिलता है. अब इसकी तलाश में मीत, प्रेम और अमर भी जुटे होंगे. इस बीच तीनों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ये तो ट्रेलर में झलक देखने के लिए मिल रही है. लेकिन, असली नजारा तो फिल्म में देखने के लिए मिलेगा.
यह भी पढ़ें: ‘उसने शराब पीकर…’, साउथ एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत, कॉम्प्रोमाइज ना करने पर हो गईं साइडलाइन
कॉमेडी के नाम पर डबल मीनिंग डायलॉग्स
मेकर्स ने फिल्म में लोगों को हंसाने का पूरा ख्याल रखा है. फनी सीन्स के साथ शानदार कॉमेडी से भरे डायलॉग्स हैं. लेकिन, ये सीन्स और डायलॉग्स फनी के नाम पर डबल मीनिंग्स से भर दिए गए हैं. इसे बच्चों को फैमिली के साथ देखना थोड़ा अटपटा लग सकता है. लेकिन, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा कि इसमें कितने ऐसे डायलॉग्स और सीन्स हैं. अगर ऐसा होता है कि कॉमेडी के नाम पर पूरी फिल्म में बस डबल मीनिंग डायलॉग्स हैं तो यहां पर सवाल भी खड़े हो जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों? क्या राइटर्स के पास कॉमेडी सीन्स और फनी डायलॉग्स खत्म हो गए हैं या फिर वह क्रिएटिविटी को दिखा नहीं पा रहे हैं? अब ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘गलती हो गई…’, रवि किशन को धमकी देने वाला शख्स ने गिड़गिड़ाकर मांगी माफी, पंजाब से हुआ गिरफ्तार
मगर हां रितेश, विवेक और आफताब का कैरेक्टर काफी शानदार है. तीनों फुल एनर्जी में नजर आ रहे हैं. 3 मिनट 4 सेकंड के ट्रेलर वीडियो में ऐसा कोई मौका नहीं होता है जब आपकी हंसी ना छूटे. ट्रेलर काफी एंन्जॉय करने वाला है. देखना होगा कि फिल्म रिलीज के बाद इसे कैसा रिस्पांस मिलता है और ये लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाती है. आपको बता दें कि इस फिल्म को 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है.
यहां देखिए ‘मस्ती 4’ का ट्रेलर
‘मस्ती’ का सीक्वल है ‘मस्ती 4’
गौरतलब है कि ‘मस्ती 4’ साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मस्ती’ का सीक्वल है. इसमें अजय देवगन भी सपोर्टिंग रोल में थे, जिन्होंने इंस्पेक्टर सिकंदर का रोल प्ले किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और लोगों ने सभी कलाकारों की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया था. इसके बाद ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ आई थी. दोनों ही फिल्में सफल रही थीं.
यह भी पढ़ें: ‘लड़कियां सज्जन नहीं होतीं’, रघु राम ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- ‘उनकी कोई सीमा नहीं’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines