Mastiii 4: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मस्ती 4’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब सेंसर बोर्ड ने इसे पास तो कर दिया है, लेकिन रिलीज से पहले इसमें बदलाव करने के लिए कहा है.
सेंसर बोर्ड ने किया पास
जानकारी की मानें तो फिल्म ‘मस्ती 4’ को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दे दिया है. सेंसर बोर्ड ने इसे पास करने के साथ ही इसमें कट्स लगाने के लिए भी कहा है. बोर्ड ने फिल्म में कुछ डायलॉग्स और सीन्स में मॉडिफिकेशन के लिए कहा है. सीबीएफसी ने इस फिल्म से नौ सेकंड का एक शॉट हटाने के लिए कहा है.
सीबीएफसी ने ये बदलाव करने को कहा
इसके अलावा बोर्ड ने 30 सेकंड का एक सीन छोटा करने के लिए भी कहा है. सेंसर बोर्ड ने कहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले ये बदलाव करने होंगे. इसके अलावा इस फिल्म के 3 डायलॉग्स में भी बदलाव किए गए हैं. साथ ही एक को पूरी तरह से बदला गया है. फिल्म में ‘बहन’ शब्द को भी बदल दिया गया है.
फिल्म को ए सर्टिफिकेट
इसके अलावा आइटम शब्द को भी बदला गया है. साथ ही ऐल्कोहॉल ब्रांड नाम में भी बदलाव हुआ है. इन सभी बदलावों के बाद ही फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है. बता दें कि ये एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म है, जिसे 18 साल के कम उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
गौरतलब है कि ‘मस्ती 4’, मस्ती फ्रेंचाइजी की चौथी मूवी है. फिल्म की रिलीज की बात करें तो डायरेक्टर मिलाप जावेरी की फिल्म ‘मस्ती 4’ इसी शुक्रवार यानी 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का फाइनल रनटाइम 144.17 मिनट बताया जा रहा है, जो 2 घंटे 24 मिनट और 17 सेकंड के बराबर है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai ने सरेआम किया ये काम, लोगों ने की तारीफ, बच्चन बहू का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines