Tara Sharma Secretary Death: पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा शर्मा का एक बेहद इमोशनल पोस्ट सामने आया है। ‘मस्ती’ फिल्म से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ने अब एक ऐसे शख्स को खो दिया है, जिनके साथ वो बेहद खास बॉन्ड शेयर करती थीं। उनके लिए फिल्म जर्नी आसान बनाने वाले खास शख्स का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस तारा शर्मा ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। तारा शर्मा के पहले सेक्रेटरी राज कुमार तिवारी का निधन हो गया है। अब उनको श्रद्धांजलि देते हुए तारा शर्मा ने एक लम्बा-चौड़ा भावुक पोस्ट लिखा है।
तारा शर्मा के पहले सेक्रेटरी का हुआ निधन
एक्ट्रेस तारा शर्मा ने अपने पहले पहले सेक्रेटरी राज कुमार तिवारी की तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस ने नोट में लिखा, ‘तिवारी जी के जाने के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरे पहले और फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते असली सेक्रेटरी। उनके करीबियों के लिए हार्दिक संवेदनाएं। हालांकि, हम लंबे समय से मिले नहीं थे, मेरे पास तिवारी जी की बहुत अच्छी यादें हैं और हमने साथ में जो काम किया, उसके लिए मैं हमेशा से आभारी हूं। ज्यादातर जिन बड़ी फिल्मों में मैंने काम किया, मेरे लिए वो लाए थे। उन्होंने मुझे मेकर्स से मिलवाया था।’
एक्ट्रेस ने सेक्रेटरी के नाम लिखा इमोशनल पोस्ट
तारा शर्मा ने आगे लिखा कि उन दोनों का स्पेशल बॉन्ड था। दोनों के बीच आपसी इज्जत थी। तिवारी जी ने और भी कई फेमस लोगों के लिए काम किया था और सभी को अपना बेस्ट दिया था। तारा ने लिखा, ‘मुझे कई बार उन्हें थैंक्यू कहना का चांस नहीं मिला और कुछ समय पहले जब मुझे पता लगा कि वो ठीक नहीं हैं, लेकिन एक प्राउड आदमी होने के नाते, मुझे नहीं लगता कि वो जब कमजोर थे, तो वो चाहते होंगे कि हम उनसे मिलें।’
यह भी पढ़ें: Vijay Devarakonda को क्या हुआ? अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर
एक्ट्रेस ने सेक्रेटरी का जताया आभार
एक्ट्रेस ने आगे ये भी लिखा, ‘मुझे ढूंढने से लेकर, जब फिरोज खान जी ने मुझे फिल्म ऑफर की, मेरी भावुकता को समझने और मुझे ओम जय जगदीश, मस्ती, पेज 3, बर्दाश्त जैसी और फिल्में दिलाने तक, थैंक्यू। आप परिवार की इज्जत करते थे और जब मैंने शादी की और परिवार और बच्चों को प्रायोरिटी बनाया, तो आपने समझा। फिल्मे आनी बंद हो गईं, लेकिन आपने रिस्पेक्ट की और मेरे शो की सराहना की। नई फिल्में आने पर आपने बधाई दी। शुक्रिया। वो जानते थे कि मैं किसी चीज से ठीक हूं या नहीं। मुझे कई चीजों से बचाया, जिनमें मैं कम्फर्टेबल नहीं थी। मुझे फिल्मी दुनिया में ज्यादा कॉन्फिडेंट होने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी मेरे डैड, मम्मी और परिवार के लिए रिस्पेक्ट ने छू लिया। रेस्ट इन पीस।’
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines