Bollywood Actresses: आपने अक्सर सुना होगा लड़कियों या बॉलीवुड हसीनाओं को अटपटे नामों से बुलाया जाता है। कभी लड़कियों को अनार, कभी फुलझड़ी तो कभी रॉकेट जैसे टैग दिए जाते हैं। लेकिन अब जमाना बदल गया है और ये नाम भी। अब एक मशहूर मास्टर शेफ ने बॉलीवुड की दिग्गज हसीनाओं को हटके नाम दिए हैं और वो भी अपने प्रोफेशन के हिसाब से। जब आप ये नाम सुनेंगे तो आपकी भी हंसी छूट जाएगी। तो चलिए जानते हैं ये शेफ कौन हैं और उन्होंने किस एक्ट्रेस का क्या नाम रखा है?
रणवीर बरार ने एक्ट्रेसेस को दिए मसालों के नाम
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के नए नाम रखने वाले शेफ का नाम रणवीर बरार (Ranveer Brar) है। रणवीर बरार कुकिंग की दुनिया के बादशाह हैं। मास्टर शेफ शो से वो घर-घर में मशहूर हो गए हैं। वहीं, हाल ही में वो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ (The Buckingham Murders) में नजर आए हैं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी हो गई। ऐसे में एक बार रणवीर बरार-करीना के पॉडकास्ट में आए थे और उन्होंने इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मसालों के नाम दे दिए।
कौन है चाट मसाला?
अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें होस्ट करीना कपूर खान ने गेस्ट रणवीर बरार से कहा, ‘मैं आपको मसालों के नाम दूंगी और आपको बताना होगा कि कौन-सी एक्ट्रेस उस मसाले से मैच करती है। ये गेम वाकई काफी मजेदार है। इस शो में रणवीर बरार ने किसी को चाट मसाला तो किसी को गरम मसाला बता दिया। सबसे पहले करीना ने पूछा चाट मसाला कौन है? तो रणवीर ने तुरंत अनन्या पांडे का नाम ले लिया। उन्होंने इस टैग का कारण देते हुए कहा- ‘क्योंकि चंकी चाट मसाला।’ ये कनेक्शन सुनकर करीना की भी हंसी नहीं रुकती।
यह भी पढ़ें: Sobhita Dhulipala ने अपनी शादी में किया Samantha Ruth Prabhu को कॉपी? फोटोज से मिला सबूत
कौन-सी एक्ट्रेस है लाल मिर्ची?
इसके बाद करीना ने पूछा हल्दी कौन है? तो शेफ ने बिना सोचे बेबो का नाम ले लिया और कहा- ‘द बकिंघम मर्डर्स के बाद मुझे लगता है ये आप हो। आप एक दम रॉ हो और कुछ भी कर सकती हो वो भी बड़ी आसानी से।’ इसके बाद करीना ने शेफ से पूछा कि गर्म मसाला कौन है? इसके जवाब में रणवीर बरार ने बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस यानी दीपिका पादुकोण का नाम लिया। इतना ही नहीं रणवीर ने सोनाक्षी सिन्हा को अमचूर मसाला और करिश्मा कपूर को लाल मिर्ची तक कह दिया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
34 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines