MasterChef India: टीवी का कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ वापसी कर रहा है. शो का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच इस शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में भारत के कोने-कोने से उन लोगों को चुना जाता है जो कुकिंग करने के शौकीन होते हैं और अपनी कुकिंग स्किल्स को दिखाकर ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का खिताब जीतना चाहते हैं. शो के जज भी सुर्खियों में छा गए हैं. लोग जानना चाहते हैं कि इस बार इस शो में कौन-कौन से शेफ्स नजर आने वाले हैं. तो चलिए आपको शो के जज से लेकर शो की टाइमिंग तक सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
शो का प्रोमो हुआ रिलीज
‘मास्टरशेफ इंडिया’ का जो प्रोमो रिलीज किया गया है उससे साफ पता चल रहा है कि शो की थीम ‘भारत का गौरव’ है. मेकर्स ने इसका प्रोमो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब देश इतना आगे बढ़ रहा है, तो देश का स्वाद पीछे क्यों? आ रहा है मास्टरशेफ, दुनिया को परोसने हर प्लेट पर इंडिया.’ इस प्रोमो को सोनी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. टीजर के रिलीज होते ही इसे देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘अब घर के किचन में..’ Celebrity MasterChef बनने के बाद Gaurav Khanna को क्यों सताया डर?
कब और कहां देखें?
‘मास्टरशेफ इंडिया’ कुकिंग रियलिटी शो को आप 5 जनवरी 2026 से हर रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं. शो में तीनों फेमस जज एक साथ दिखाई देने वाले हैं. विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कूपर कंटेस्टेंट्स की कुकिंग जज करते नजर आने वाले हैं. तीनों जजों को कुकिंग में महारत हासिल है. वहीं ये तीनों जज ही कंटेस्टेंट्स को ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के लिए चुनते भी नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: जन्नत जुबैर-मिस्टर फैजू की तरह शादी से पहले टूटा इन सेलेब्स का रिश्ता, 7 ब्रेकअप से फैंस को लगा झटका
शो की थीम और जज
टीवी के मशहूर कुकिंग रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स भारत के स्वाद को दुनिया तक पहुंचाते नजर आएंगे. इस बार की थीम के चलते शो में भारत के नए-नए पकवान बनाए जाएंगे, जिसके बाद से दुनियाभर में भी भारत के स्वाद का पता चल सकेगा. शो में कुणाल कपूर की वापसी ने ऑडियंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है. कई सालों बाद कुणाल कपूर, रणवीर बरार और विकास खन्ना एक साथ शो को होस्ट करते नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines