---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЬрдиреНрдирдд рдЬреБрдмреИрд░-рдорд┐рд╕реНрдЯрд░ рдлреИрдЬреВ рдХреА рддрд░рд╣ рд╢рд╛рджреА рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЯреВрдЯрд╛ рдЗрди рд╕реЗрд▓реЗрдмреНрд╕ рдХрд╛ рд░рд┐рд╢реНрддрд╛, 7 рдмреНрд░реЗрдХрдЕрдк рд╕реЗ рдлреИрдВрд╕ рдХреЛ рд▓рдЧрд╛ рдЭрдЯрдХрд╛

рдЬрдиреНрдирдд рдЬреБрдмреИрд░ рдФрд░ рдорд┐рд╕реНрдЯрд░ рдлреИрдЬреВ рдХреЗ рдмреНрд░реЗрдХрдЕрдк рдХреЗ рдЪрд░реНрдЪреЗ рд╣реЛ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдХрдпрд╛рд╕ рд▓рдЧрд╛рдП рдЬрд╛ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рдпреЗ рджреЛрдиреЛрдВ рдЕрдм рдЕрд▓рдЧ рд╣реЛ рдЪреБрдХреЗ рд╣реИрдВред рдЗрдиреНрд╣реАрдВ рдХреА рддрд░рд╣ рдмреЙрд▓реАрд╡реБрдб рдФрд░ рдЯреАрд╡реА рдХреЗ рдХрдИ рдорд╢рд╣реВрд░ рдХрдкрд▓ рдХреЗ рдмреНрд░реЗрдХрдЕрдк рд╕реЗ рдлреИрдВрд╕ рд╢реЙрдХреНрдб рд░рд╣ рдЧрдП рдереЗред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

ग्लैमर इंडस्ट्री में जब-जब कोई ब्रेकअप होता है, तो कपल के साथ-साथ फैंस के भी दिल टूट जाते हैं। दरअसल, एक्टर्स को स्क्रीन पर देखते-देखते फैंस उनसे इतना कनेक्ट कर जाते हैं कि जब उनकी जोड़ी टूटी है तो दर्द फैंस भी महसूस करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर कपल के ब्रेकअप के चर्चे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि रूमर्ड कपल जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और मिस्टर फैजू (Mr. Faisu) अब अलग हो चुके हैं।

इन दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो भी कर दिया है। ये दोनों एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड्स बताते थे और हर कोई इन दोनों को एक-दूसरे के नाम से चिढ़ाता था। वहीं, कहा तो ये भी जा रहा था कि जन्नत और फैजू शादी भी कर सकते हैं। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) में ‘लाफ्टर शेफ्स 1’ (Laughter Chefs 1) में भी जन्नत और फैजू को सरेआम छेड़ा जा चुका है। वहीं, अब इनके ब्रेकअप की अफवाह से फैंस भी परेशान हो गए हैं। इनके अलावा भी कई पॉपुलर कपल शादी से पहले ही कई सालों का रिश्ता खत्म कर सभी को चौंका चुके हैं।

---विज्ञापन---

Malaika Arora Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे तो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिश्ते को ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया था। दोनों हर जगह साथ नजर आते थे। उम्र का फासला भुलाते हुए ये कपल एक-दूसरे का सहारा बना। कहा तो ये भी जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन शादी करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। आज भी फैंस के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि ये ब्रेकअप कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

Pavitra Punia Eijaz Khan

पवित्रा पुनिया और एजाज खान को ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर में प्यार हुआ था। इन कपल ने बाहर आकर भी ये रिश्ता कायम रखा और लाइव इन रिलेशनशिप में एक-दूसरे को जानने के बाद सगाई भी कर ली। फैंस पवित्रा और एजाज की शादी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वहां तक बात पहुंच ही नहीं पाई और इन दोनों की राहें अलग हो गईं।

Ankita Lokhande Sushant Singh Rajput

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हुआ करते थे। इनका ‘पवित्र रिश्ता’ हर किसी ने देखा है और ये दोनों कई बार खुलेआम अपने वेडिंग प्लान भी रिवील कर चुके थे। नेशनल टीवी पर प्रपोजल के बाद ये जोड़ी फैंस की फेवराइट बन गई थी। कई साल तक डेटिंग और लाइव इन रिलेशनशिप के बाद आखिर में अंकिता और सुशांत का भी ब्रेकअप हो गया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

Rithvik Dhanjani Asha Negi

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी को भी शो में साथ काम करते-करते प्यार हो गया था। ट्रिप्स हों या फिर पार्टीज हर जगह ऋत्विक और आशा साथ नजर आते थे। एक दिखे और दूसरे का जिक्र न हो ये तो होता ही नहीं। इनके परिवार भी इस रिश्ते में इन्वॉल्व हो चुके थे। फिर भी इनकी लव स्टोरी का दी एन्ड हो गया।

Divyanka Tripathi Sharad Malhotra

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की जोड़ी जब टूटी थी तो फैंस को सबसे बड़ा झटका लगा था। दिव्यांका तो शरद से शादी के सपने सजाकर बैठी थीं। उनके लिए इस ब्रेकअप से डील कर पाना काफी मुश्किल था। दिव्यांका ने ये भी बताया था कि वो इस रिश्ते को बचाने के लिए इस हद तक चली गई थीं कि वो काला जादू तक का सहारा ले रही थीं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

Rubina Dilaik Avinash Sachdev

रुबीना दिलैक और अविनाश सचदेव भी छोटी बहू के सेट पर मिले और साथ काम करते हुए एक-दूसरे पर दिल हार बैठे। लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने और सुर्खियां बटोरने के बाद रुबीना और अविनाश हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए।

यह भी पढ़ें: टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्तीं हिना खान, बोलीं- ‘एक दिन बैठूंगी और और खुद को…’

---विज्ञापन---

Tara Sutaria Aadar Jain

आदर जैन और तारा सुतारिया की जोड़ी भी काफी पॉपुलर थी। दोनों का रिश्ता ऑफिशियल था, लेकिन तारा को प्यार में धोखा मिला। बेस्टफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने मिलकर तारा को चीट किया और आदर से ब्रेकअप के बाद अलेखा आडवाणी संग शादी कर ली। इसके बाद आदर ने तारा संग अपने रिश्ते को टाइम पास तक कह दिया।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 12, 2025 02:23 PM

End of Article

About the Author

Ishika Jain

рдореЗрд░рд╛ рдирд╛рдо рдЗрд╢рд┐рдХрд╛ рдЬреИрди рд╣реИред рдореИрдВ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 6 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реБрдИ рд╣реВрдВ рдФрд░ рдореИрдВрдиреЗ Punjab Kesari рдЬреИрд╕реЗ рд╕рдВрд╕реНрдерд╛рди рдХреЗ рд╕рд╛рде рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЕрдм рдореИрдВ News24 рдХреЗ рд╕рд╛рде рдПрдВрдЯрд░рдЯреЗрдирдореЗрдВрдЯ рдХреИрдЯреЗрдЧрд░реА рдореЗрдВ рдХрд░реАрдм 2 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реВрдВред рдореИрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреА рдЧреНрд░реЗрдЬреБрдПрд╢рди Guru Gobind Singh Indraprastha University рд╕реЗ рдкреВрд░реА рдХреА рд╣реИред рдорд╛рд╕реНрдЯрд░реНрд╕ рдХреА рдбрд┐рдЧреНрд░реА Punjab Kesari рдХреЗ рд╕рдВрд╕реНрдерд╛рди JR рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрд╕реНрдЯрд┐рдЯреНрдпреВрдЯ рд╕реЗ рдкреНрд░рд╛рдкреНрдд рдХреА рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola