Jock Zonfrillo Passes Away: सेलिब्रिटी शेफ जॉक ज़ोनफ्रिलो (Jock Zonfrillo) के फैंस के लिए बुरी खबर है। सेलिब्रिटी शेफ का निधन हो गया है। शेफ के परिवार ने एक बयान के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी है।
‘मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया’ (Masterchef Australia) में बतौर जज सेलिब्रिटी शेफ जॉक ज़ोनफ्रिलो ने हर किसी का दिल जीत लिया। अब 46 साल की उम्र में शेफ जॉक ज़ोनफ्रिलो का निधन हो गया है।
इंस्टाग्राम के जरिए दी जानकारी
दरअसल, शेफ जॉक ज़ोनफ्रिलो की फैमिली ने उनके इंस्टाग्राम से ये जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि- ‘पूरी तरह से टूटे हुए दिलों के साथ हम ये दुखद खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं कि जॉक का कल निधन हो गया।’, ‘बहुत से शब्द उनका वर्णन कर सकते हैं, कई कहानियां उनको लेकर बताई जा सकती हैं।
Jock Zonfrillo Passes Away
हम इस समय उन्हें शब्दों में बयां करने की हालत में ही नहीं है, उनकी सफलता में जो लोग साथ रहे, उनके साथी बने वो काफी भाग्यशाली थे।’ इसके साथ ही पोस्ट में आगे लिखा है कि- आपसे निवेदन करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारे पूरे परिवार को उन्हें एक पति, पिता, भाई, बेटे और दोस्त के तौर हमें याद करने के लिए थोड़ा पर्सनल स्पेस दें।’
टेलीकास्ट ना करने का फैसला
बतातें चलें कि मशहूर रियलिटी टीवी शो का लेटेस्ट सीजन इसी हफ्ते ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला था। अब शेफ जॉक ज़ोनफ्रिलो के निधन के बाद नेटवर्क 10 और एंडेमोल शाइन ने ऑस्ट्रेलिया के नए एपिसोड को टेलीकास्ट ना करने का फैसला किया है।
सदमें में जॉक ज़ोनफ्रिलो का परिवार
जॉक ज़ोनफ्रिलो को अचानक खोने के गम से नेटवर्क 10 और एंडेमोल शाइन गम से सदमे में हैं। बता दें कि ज़ोनफ्रिलो ने तीन शादियां की थीं और उनके परिवार में तीसरी पत्नी लॉरेन फ्राइड हैं। वहीं जॉक के चार बच्चे हैं और ज़ोनफ्रिलो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines